Jharkhand Election Result 2019: भाजपा से मुकाबले में हारा कांग्रेस गठबंधन, मिली इतनी सीटें

Lok sabha election results 2019 News, रांची। 17वीं लोकसभा के चुनाव की मतगणना के दौरान झारखंड राज्य में भाजपा कांग्रेस के मुकाबले 10 सीटों पर आगे चल रही है। सुबह 10 बजे तक कांग्रेस महज 1 सीट पर आगे थी। इस राज्य में 14 संसदीय निर्वाचन क्षेत्र हैं, जहां चुनाव के चौथे, पांचवें, छठे और सातवें चरण में वोटिंग हुई थी। चतरा, लोहरदगा और पलामू लोकसभा सीटों पर वोटिंग 29 अप्रैल को हुई। इसके बाद कोडरमा, रांची, खुंटी और हजारीबाग में 6 मई को, फिर गिरिडीह, धनबाद, जमशेदपुर और सिंहभूमि के निर्वाचन क्षेत्रों में 12 मई को वोटिंग हुई। इनके अलावा अंतिम चरण में राजमहल, दुमका और गोड्डा में मतदान हुआ, जो कि 19 मई को आयोजित किया गया था।

Election results 2019 : NDA leading than Congress-led mega alliance in jharkhand

मालूम हो कि वर्ष 2000 में बिहार से अलग होने के बाद झारखंड राज्य का गठन किया गया था, मगर यहां पहला लोकसभा चुनाव 2004 में हुआ था। राज्य में चुनाव लड़ने वाली पार्टियों में कांग्रेस, भाजपा, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI), झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM), झारखंड विकास मोर्चा (JVM) और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख हैं। यहां की बड़ी आबादी जनजातीय है, इसमें अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए 14 निर्वाचन क्षेत्रों में से छह आरक्षित हैं। आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में संथाल आबादी के लगभग 20 लाख लोग हैं।

Election results 2019 : NDA leading than Congress-led mega alliance in jharkhand

वर्ष 2019 के चुनाव में कांग्रेस ने झारखंड में लगभग हर क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन किया है। उसका झारखंड मुक्ति मोर्चा, झारखंड विकास मोर्चा और राष्ट्रीय जनता दल से महागठबंधन बना। झामुमो के साथ बातचीत के बाद, झाविमो और राजद को अंतिम रूप दिया गया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजोय कुमार का कहना है कि कांग्रेस सात सीटों से, झामुमो चार सीटों से और झाविमो दो सीटों से चुनाव लड़ी हैं। जबकि, राजद ने केवल पलामू पर दांव चलाया। इस तरह यहां सीटों का बंटवारा हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+