नहीं बदले बेनी के जहरीले बोल, राक्षस से की मोदी की तुलना

वर्मा ने बीती रात मसकनवा कस्बे में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस मुल्क में जो हिन्दू मुसलमान में भेद करे, जो नफरत फैलाए, वह इंसान नहीं राक्षस है और देश और लोकतंत्र का दुश्मन है। उन्होंने आगे कहा, मोदी जी तुम इंसान हो कि नहीं।
2002 के गुजरात दंगों की बात करते हुए बेनी ने कहा कि गुजरात में इंसानों के कत्लेआम पर मोदी कहते है कि यह ऐक्शन का रिऐक्शन है। बेनी ने कहा कि ऐसे व्यक्ति के सत्ता में आने से देश की 85 प्रतिशत दबी कुचली जनता का स्वाभिमान खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर मोदी की सरकार बनी तो समाज में चंद लोगों का वर्चस्व कायम हो जायेगा।
मोदी के कांग्रेस मुक्त भारत पर कटाक्ष करते हुए हुए बेनी ने कहा कि जिस कांग्रेस को अंग्रेज नहीं हटा पाये, उसे भाजपा क्या हटाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरे हिन्दुस्तान की पार्टी है, जबकि भाजपा एक चौथाई देश की पार्टी है।












Click it and Unblock the Notifications