अमित शाह का 'तीखा' सवाल, झारखंड का विरोध करने वालों के साथ हेमंत ने क्यों बनाई सरकार?
रांची। झारखंड के आगामी चुनावों अपनी पूरी ताकत झोंक रही भाजपा अब तीखे जुबानी हमलों का भी सहारा ले रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि आखिर झारखंड के गठन का विरोध करने वाले दलों के साथ ही मिलकर उन्होंने राज्य में सरकार क्यों बनाई।

अमित शाह ने धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सवाल किया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन ने झारखंड राज्य के गठन का विरोध करने वाले दलों के साथ ही गठबंधन कैसे कर लिया।
पढ़ें- पत्नी की जगह 'शौचालय' में
शाह ने झारखंड सरकार में शामिल लालू प्रसाद के राजद और कांग्रेस की ओर इशारा करते हुए सोरेन पर निशाना साधा कि जब उनके पिता झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन झारखंड राज्य के गठन को लेकर संघर्ष कर रहे थे तो राजद और कांग्रेस का क्या रुख था?
इस मौके पर उन्होंने कहा कि हुर्रियत के अलगाववादी नेताओं से बातचीत कर रहे पाकिस्तान से द्विपक्षीय बातचीत रद्द कर मोदी सरकार ने दुनिया को स्पष्ट संदेश दे दिया है कि विदेश नीति के मामले में मोदी सरकार दुनिया में किसी के सामने झुकने वाली नहीं है। हालांकि शाह के चुनावी तैयारियों का परिणाम भाजपा के पक्ष में किस कदर आएगा इसका जवाब वक्त के पास है।












Click it and Unblock the Notifications