झारखंड: पति को था गर्भवती पत्नी पर अवैध संबंध का शक, पत्नी समेत पांच लोगों की गला काटकर की हत्या

कोडरमा। झारखंड के कोडरमा जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपनी गर्भवती पत्नी समेत तीन बच्चों की नृशंसा हत्या कर दी। इस दर्दनाक घटना में एक 7 वर्षीय भतीजी गंभीर रूप से घायल हुई है। उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है। मृतकों में पत्नी, मां और तीन बच्चे शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना मंगलवार देर रात की है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी गंगा दास को गिरफ्तार कर लिया है।

A husband killed five people including his wife in Koderma

घटना कोडरमा जिले के नवलसाही थाना क्षेत्र के मसमोहना गांव के हरिजन टोला की है। यहां मंगलवार की देर रात करीब 2:30 बजे गंगा दास ने घर में रखे चाकू से वार करते हुए पहले अपनी गर्भवती पत्नी, फिर बीच-बचाव के लिए आई मां शांति देवी की हत्या कर दी। इसके बाद अपने 3 वर्षीय बेटे भोला, 4 वर्षीय बेटी राधिका और 8 वर्षीय भतीजी नितिका की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। बाद में गंगा दास ने अपनी दो भतीजी गीतिका (7) व नीति का (8) पर भी वार किया, जिसमें नितिका की मौत हो गई। जबकि गीतिका को ग्रामीणों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया। गीतिका को डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया है।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी गंगा दास ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने मौका-ए-वारदात का निरीक्षण कर साक्ष्यों को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस हत्यारोपी गंगा दास को कमरे से निकालकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की मानें तो प्रारंभिक जांच पड़ताल में आरोपी गंगा दास ने बताया कि उसे संदेह था कि उसकी पत्नी का अवैध संबंध है। इसी कारण उसने अपनी पत्नी पर हमला कर उसकी हत्या कर दी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+