पत्नी ने पति का वो हाथ ही तोड़ दिया, जिसे सिर पर रखकर उसने खाई कसम, जानिए क्यों ?

रामपुर, 23 जनवरी: एक शख्स ने अपनी पत्नी के सिर पर हाथ रखकर कसम खाई खाई थी कि वह अब कभी शराब नहीं पीयेगा। लेकिन इस कसम को वह ज्यादा दिन निभा नहीं पाया। शराब की लत ने उसे पत्नी की कसम तोड़ने पर मजबूर कर दिया। कसम के बावजूद पत्नी ने जब उसे नशे में देखा तो आपा खो बैठी और लाठी मारकर उसका वो हाथ ही तोड़ दिया, जिससे उसने कसम खाई थी। मामला उत्तर प्रदेश के रामपुर का है।

8 साल पहले हुई थी शादी

8 साल पहले हुई थी शादी

मामला रामपुर के अजीमनगर थाना क्षेत्र के बगरब्बा गांव का है। यहां रहने वाले महेंद्र की शादी 8 साल पहले हुई थी। महेंद्र शराब बहुत पीता था। वह अक्सर घर पर ही शराब पीकर आ जाता था। पति के शराब पीने को लेकर आए दिन घर में विवाद रहता था। महेंद्र के ज्यादा शराब पीने के कारण पत्नी कई बार नाराज होकर अपने मायके भी चली गई थी।

शराब न पीने की खाई थी कसम

शराब न पीने की खाई थी कसम

पति ने कुछ दिन पहले ही पत्नी के सिर पर हाथ रखकर शराब न पीने की कसम खाई थी। इसके बावजूद महेंद्र बीते दिनों शराब पीकर आ गया। कसम टूटी तो पति पत्नी के बीच जमकर मारपीट हुई। महेंद्र ने पत्नी को लात-घूसों से पीटा, फिर दूसरे कमरे में जाकर खामोशी के साथ शराब पीने लगा। पति को शराब न पीने की कसम खाने के बाद नशे में देखकर पत्नी ने आपा खो दिया और लाठी मारकर हाथ तोड़ डाला।

पत्नी पत्नी ने एक दूसरे क खिलाफ दी तहरीर

पत्नी पत्नी ने एक दूसरे क खिलाफ दी तहरीर

आनन-फानन में आस-पड़ोस के लोग मौके पर आ गए। मामले की सूचना डायल 100 यूपी पुलिस को दी गई। पति-पत्नी दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है, जबकि पति को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। बता दें, महेंद्र ने करीब एक सप्ताह पहले ही पत्नी के सिर पर हाथ रखकर कसम खाई थी कि वह अब कभी शराब नहीं पियेगा। पति ने आठ दिन बाद शराब पीने की कोशिश की तो हंगामा हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+