घर में ननद पर भाभी के जुल्म का वीडियो हुआ वायरल, तब जागी पुलिस
Rampur

घर की बेटी पर जुल्म
जिले के थाना गंज के बांसमण्डी दोमहला क्षेत्र में मानसिक अशक्त ननद के दुश्मन खुद उसके भाई-भाभी बने हुए हैं। उसे अपने साथ उसके हिस्से के लालच में रखते हैं, लेकिन बोलने में अक्षम ननद के साथ हैवानों वाला सुलूक करते हैं। अक्सर उसके साथ मारपीट करते हैं। पड़ोस में रहने वाले लोग अक्सर भूखे-प्यासे बैठा देखकर उसे पानी-बिस्कुट वगैरह दे देते हैं।

पुलिस ने भी नहीं बचाया!
भाई और भाभी का दिल नहीं पसीजता और उस पर जुल्म की इंतेहा करते हैं। इसकी शिकायत भी पुलिस में की जा चुकी है लेकिन पड़ोसियों की यदि मानें तो अक्सर रूपये देकर यह पुलिस से भी छूट जाते हैं और मानसिक अशक्त ननद के उत्पीड़न का सिलसिला फिर शुरू हो जाता है। पीड़ित ननद की दूसरी भाभी का कहना है कि मानसिक रूप से अक्षम ननद बेबी खण्डेलवाल को जेठ-जेठानी उसके हिस्से के लालच में रखते हैं।

वीडियो हुआ वायरल
अब किसी ने इस उत्पीड़न का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जिससे घर की चारदीवारी में गूंगी अशक्त ननद के साथ किये जा रहे जुल्मेा-सितम का राजफाश हो गया। अब पुलिस ने भी मामले में संज्ञान लेते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस इस कृत्य को समाज में गलत संदेश देने वाला बता रही है।












Click it and Unblock the Notifications