UP Rampur News: कबाड़ गोदाम में लगी आग, मची अफरा-तफरी, तीन घंटे तक बंद रही सड़क
UP Rampur News: उत्तर प्रदेश के रामपुर जनपद में रविवार सुबह एक कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने के चलते वहां आप रहता फ्री मच गई। आग लगने के दौरान गोदाम में कोई मौजूद नहीं था ऐसे में आग कैसे लगी यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
यह पूरा मामला रामपुर जनपद के बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर रोड का है। बताया जा रहा है कि रामनगर रोड पर मोहल्ला भट्टी टोला निवासी कैय्यूम खान कबाड़ का कारोबार करते हैं और वहीं पर उनका गोदाम भी है।

कबाड़ के गोदाम में आग लगने के बाद स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस और फायर कर्मियों को दी गई। सूचना मिलने के बाद फायर कर्मी दमकल वाहन लेकर गांव में पहुंचे। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करीब 3 घंटे बाद आग पर किसी तरह काबू पाया।
आसपास के लोगों द्वारा बताया गया कि रात में उसे गोदाम में काेई नहीं था। गोदाम में आग लगने की जानकारी सुबह में उस समय हुई जब गांव के रहने वाले लोग टहलने के लिए निकले थे। गोदाम में आग लगे होने की जानकारी के बाद स्थानीय लोगों द्वारा गोदाम के मालिक को फोन करके जानकारी दी गई।
गोदाम में आग लगने की जानकारी मिलने के बाद पुलिसकर्मियों के साथ ही फायर ब्रिगेड के अधिकारी और कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। कबाड़ का गोदाम सड़क से सटा हुआ था ऐसे में रोड से वाहनों का आवागमन भी बंद हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग बुझाने में जुट गए।
करीब 3 घंटे तक कड़ी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया। उसके बाद वाहनों का आवागमन प्रारंभ हुआ। स्थानीय लोगों द्वारा यह भी बताया गया कि गोदाम में आग लगने की यह घटना पहली बार नहीं हुई है। इसके पहले भी संदिग्ध परिस्थितियों में गोदाम में कई बार आग लग चुकी है। फिलहाल इस मामले में पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications