'लौटा दो बारात मैं नहीं करूंगी शादी....', जयमाल के बाद आखिर क्यों बदल गया दुल्हन का दिल, लौटे बाराती

Rampur News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के रामपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरवाजे पर आई बारात बिन दुल्हन वापस लौट गयी। हांलाकि दूल्हे पक्ष के लोग अभी भी दुल्हन पक्ष के लोगों को मनाने में लगे हैं। आइए जानते हैं ऐसा क्या हुआ जो जयमाल होने के बाद भी बारात लौट गयी ।

हो चुका था जयमाल
रामपुर कोतवाली क्षेत्र के स्वार की रहने वाली एक लड़की की शादी सिविल लाइन के रहने वाले सोनू के साथ तय थी। तय तिथि के मुताबिक, शुक्रवार को बारात लड़की के घर पहुंची। बाराती नाच गाने में मस्त थे। द्वार पूजा होने के होने के बाद जयमाल की रश्म अदा हुई।

rampur

जयमाल के दौरान महिलाओं ने शुरु की यह चर्चा
जब जयमाल हो चुका उसके बाद वहां मौजूद महिलाओं ने लड़के को लेकर तरह-तरह की बात शुरु कर दी। यह बाद दुल्हन के घर वालों ने सुनी और उन्हाेंने भी चर्चा शुरु कर दी।

बहुत काला है दूल्हा
वहां महिलाओं ने दूल्हे के काला होने की बात कहनी शुुरु कर दी। देखते ही देखते यह चर्चा का विषय बन गया। यह बात दुल्हन तक भी पहुंची। दुल्हन को झेप महसूस हुआ और वह भी घबरा गयी।

लौटा दो बारात
इसके बाद दुल्हन ने अपने घर वालों से शादी न करने की बात कही। घरवालों ने उसे समझाया पर उसने किसी की एक न सुनी और बारात लौटाने की बात की।

बिन दुल्हन लौटी बारात
इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद शुरु हो गया। वर पक्ष के लोगों ने भी समझाने की कोशिश की लेकिन लड़की के घर वालों ने एक न सुनी। दुल्हन के जिद के आगे पूरी बारात को वापस लौटना पड़ा। हांलाकि दूल्हे को अभी भी उम्मीद है कि दुल्हन मान जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+