अफगानिस्तान से आए सिखों, हिंदुओं को फिर से बसाएं, यूपी के मंत्री ने गृह मंत्री को लिखा पत्र

रामपुर, 27 अगस्त: उत्तर प्रदेश के मंत्री बलदेव सिंह औलख ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर राज्य के रामपुर जिले में अफगानिस्तान से विस्थापित हुए हिंदुओं और सिखों को फिर से बसाने का आग्रह किया है। बुधवार को लिखे पत्र में औलख ने लिखा, 'भारत सरकार अफगानिस्तान से विस्थापित होकर आए हिंदू और सिख परिवारों को बिलासपुर में बसाए। इसके लिए क्षेत्रवासी विस्थापितों को कृषि योग्य जमीन उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि उन लोगों को अपना जीवन यापन करने में कोई दिक्कत न हो।'

UP Minister baldev singh aulakh writes to Amit Shah to Resettle Sikhs Hindus from Afghanistan

अफगानिस्तान में तालिबानी राज, हालात हुए खराब

बता दें, अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जा हो चुका है। हालात बेहद खराब हो चुके हैं। अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद से हिंदू और सिख समुदायों को अपनी जान का खतरा है। ऐसे में भारत सरकार की ओर से अफगानिस्तान से हिंदू और सिख परिवारों को निकाला जा रहा है और उन्हें भारत लाया जा रहा है। यूपी सरकार के राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख विस्थापित हिंदू और सिख परिवारों की मदद के लिए आगे आए हैं। जलशक्ति राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को एक पत्र भेजा है।

'अफगानिस्तान से आए परिवारों को रामपुर में बसाने में कोई दिक्कत नहीं'

बलदेव सिंह औलख ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को लिख पत्र में कहा कि अफगानिस्तान से आए हिंदू और सिख परिवारों को रामपुर में बसाने में किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी। उन्हें स्थापित करने के लिए बिलासपुर के निवासी जमीन देने के लिए सहर्ष तैयार हो जाएंगे। विस्थापित हिंदू एवं सिख परिवारों के भरण एवं पोषण के लिए कृषि योग्य भूमि भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वे अपना जीवन यापन कर सकें। भारत ने 17 अगस्त को घोषणा की थी कि वह उन अफगान नागरिकों को आपातकालीन ई-वीजा जारी करेगा जो अफगानिस्तान में मौजूदा स्थिति को देखते हुए देश में आना चाहते हैं। सभी अफगान, चाहे उनका धर्म कुछ भी हो, ''e-Emergency X-Misc Visa' के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+