रामपुर: मामूली विवाद के बाद दो समुदायों में फायरिंग, दो की मौत, छावनी में तब्दील इलाका

Rampur news, रामपुर। रामपुर के सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र में रंजिश के बाद किसी बात को लेकर हुए विवाद में फायरिंग में दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य गोलीबारी के दौरान घायल हो गया। सूचना मिलने पर भरी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और घटना में घायल हुए युवक को जिला अस्पताल भेजा। वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण एहतियातन भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है।

Two killed in clash between two groups in Rampur

​क्या है पूरा मामला

घटना थाना क्षेत्र के अहमदनगर जागीर गांव की है, जहां प्रधान पति शहादत और दूसरे पक्ष के झाझन में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद मौके पर दोनों पक्ष के लोग एकत्र हो गए और मारपीट व फायरिंग होने लगी। फायरिंग में प्रधान पति शाहदत और दूसरे पक्ष के जय सिंह यादव की मौत हो गई। वहीं, घटना में सलीम नाम का एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया है। पुलिस के आलाधिकारियों के मुताबिक फिलहाल हालत काबू में हैं।

Two killed in clash between two groups in Rampur


क्या कहती है पुलिस

इस मामले में पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीणा ने बताया कि एक युवक अपनी दुकान बंद करके घर जा रहा था। रस्ते में दूसरे युवक के साथ उसका विवाद हुआ। इसी दौरान दोनों के घरवाले आ गए और उनमें मारपीट और फायरिंग की घटना हुई। दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं, एक व्यक्ति घायल है। मौके पर शांति व्यवस्था है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+