रामपुर: आर्थिक तंगी की वजह से परिवार ने खाया जहर, मां और दो बच्चों की मौत

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में गुरुवार को एक परिवार ने आर्थिक तंगी और घरेलू कलह की वजह से जहर खा लिया। महिला और उसके दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि उसके पति की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंचे। पूछताछ में घरेलू कलह और आर्थिक परेशानी की बात सामने आई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

three of one family died after consuming poison in rampur

पत्नी, दो बच्चों की मौत

कोतवाली मिलक थाना क्षेत्र के परम का मजरा पट्टी गांव में दीनदयाल अपने परिवार के साथ रहता था। पत्नी सुमन और 2 बच्चे एक पंकज और गौरव जिनकी उम्र एक की 3 साल और एक की डेढ़ माह थी। गुरुवार को दीनदयाल ने अपने पूरे परिवार के साथ जहर खा लिया। पत्नी सुमन, बेटा पंकज और गौरव की कुछ ही देर में मौत हो गई। दीनदयाल की हालत गंभीर है। एसपी ने घटनास्थल का मुआयना किया और अस्पताल जाकर दीनदयाल से पूछताछ की।

बयान से पलट रहा पति, पुलिस कर रही जांच

एसपी शगुन गौतम ने बताया सुबह 10:30 बजे मिलक थाने में एक सूचना आई कि एक महिला और दो बच्चों की जहर खाने से मौत हो गई है। महिला के पति और बच्चों के पिता की भी जहर खाने से हालत खराब हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और शव का पंचनामा भरकर जिला अस्पताल भेजा। दीनदयाल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।पूछताछ में उसने बताया कि उसकी पत्नी ने बच्चे को जहर दिया। इसके बाद खुद जहर खाकर उसे जहर की शीशी दे दी। एसपी के मुताबिक, दीनदयाल अपने बयान से पलट भी रहा है। एसपी ने बताया कि तीन हत्याओं का कारण फाइनेंशियल प्रॉब्लम भी थी, पैसों का लेनदेन भी था और कुछ पारिवारिक कलह भी थी। इसकी जांच की जा रही है।

Recommended Video

      UP में लाइसेंस कैंसिल होने के बाद भी चल रहा अस्पताल, लापरवाही से महिला की मौत | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+