आजम खान और रिटायर्ड पुलिस सीओ पर लगे आरोपों की जांच करेगी SIT

रामपुर। उत्तर प्रदेश का रामपुर जिला एक बार फिर चर्चाओं में है। यहां समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान को भू-माफिया घोषित कर दिया गया है। भू-माफिया घोषित करने के बाद अब पुलिस ने आजम खान और रिटायर्ड सीओ आलेहसन के खिलाफ दर्ज मुकदमो की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। बता दें कि आजम खान और रिटायर्ड सीओ आलेहसन पर किसानों की जमीन कब्जाने और उन्हें डराने-धमकाने का आरोप है। पुलिस ने अब तक सपा नेता व सांसद आजम खान पर 23 एफआईआर दर्ज की है।

किसानों ने डीएम आंजनेय कुमार से की थी शिकायत

किसानों ने डीएम आंजनेय कुमार से की थी शिकायत

कुछ दिनों पहले जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह से सींगनखेड़ा में आलियागंज से करीब 26 किसान शिकायत की थी। शिकायत मिलने पर डीएम ने मामले में जांच के आदेश दिए थे। उन्होंने बताया कि गाटा संख्या के साथ शिकायत को खतौनी से चैक कराया गया और यह पाया गया कि यह जमीन किसानों के नाम है। उस जमीन की लोकेशन जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर है। जौहर यूनिवर्सिटी में चारों तरफ दीवार बनाकर उस जमीन को अंदर कर लिया गया। डीएम ने कहा कि जांच के उपरांत किसानों के आरोप सही पाए गए। चूंकि, यूनिवर्सिटी के चांसलर आजम खान हैं। जबकि आले हसन के खिलाफ लोगों का आरोप था कि इन दोनों ने भूमि पर कब्जा किया है। जांच के बाद आई रिपोर्ट के आधार पर राजस्व निरीक्षक मनोज कुमार ने थाना अजीम नगर में धारा 342, 447, 506 और 384 के तहत केस दर्ज कराया है।

26 किसानों की जमीन जबरन हड़पने का आरोप

26 किसानों की जमीन जबरन हड़पने का आरोप

तत्कालीन सीओ सिटी आले हसन खान ने उन्हें डराया धमकाया, हवालात में बंद किया और चरस और स्मैक रखने के झूठे आरोप में जेल भेजने की धमकी भी दी थी। इसी कारण किसान शुरू में शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा पाए थे। वहीं, मामला दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने उसी रात मोहम्मद अली जौहर विवि में मुख्य सुरक्षा अधिकारी बने आले हसन खान के आवास पर छापा मारा था लेकिन पुलिस को वहां वह नहीं मिले, जिसके बाद पुलिस ने उनके बेटे को गिरफ्तार किया था। हसन के बेटे और पत्नी के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज किया गया था।

क्या कहा एसपी अजय पाल ने

क्या कहा एसपी अजय पाल ने

रामपुर के एसपी अजय पाल शर्मा के मुताबिक, 'आजम खान के अलावा एफआईआर में रामपुर के पूर्व पुलिस अधिकारी (रिटायर्ड) और आजम खान के करीबी आले हसन का भी नाम है। आले हसन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई जगह रेड डाली, लेकिन वे गिरफ्तारी के डर से फरार हैं।' एसपी ने बताया कि इन 23 एफआईआर और जौहर यूनिवर्सिटी के लिए जमीन हड़पने के आरोपों की जांच के लिए रामपुर एसपी ने तीन पुलिसवालों की एक एसआईटी टीम गठित की है। साथ ही आजम खान पर पर कुल 62 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+