उन्नाव मर्डर केस : अखिलेश यादव ने पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल, जानिए आरोपी सपा नेता के बारे में क्या बोले?

रामपुर, 11 फरवरी: उन्नाव में दलित युवती की हत्या और सपा नेता के प्लाट से उसके शव बरामद होने के मामले में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान सामने आया है। अखिलेश यादव का कहना है कि जिनके बारे में कहा जा रहा है कि वे सपा में है, उनका देहांत 4 साल पहले हो गया। सपा अध्यक्ष ने पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर पुलिस को इतने दिन क्यों लग गए ढूंढने में। पुलिस सख़्त से सख़्त कार्रवाई पहले भी कर सकती थी। मृत युवती की मां जो भी मांग कर रही हैं वह पूरी की जाए।

Recommended Video

    Unnao Murder Case: BJP और BSP ने सपा को घेरा, क्या बोले Akhilesh ? | वनइंडिया हिंदी
    Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav on Unnao dalit girl murder case

    क्या है उन्नाव का मामला ?

    उन्नाव में बीते दो महीने से लापता एक युवती का शव मिलने सात फीट गहरे गड्डे में दफन मिला। मृतका की मां ने सपा सरकार में राज्यमंत्री और सहकारी विभाग के चेयरमैन रहे स्व. फतेहबहादुर के बेटे राजू सिंह पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाया था। युवती का शव सपा नेता के ही प्लाट से बरामद हुआ है। मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

    गला दबाने से हुई युवती की मौत, गर्दन की हड्डी भी टूटी

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की की मौत गला दबाने की वजह से हुई है। यही नहीं उसकी गर्दन की हड्डी भी टूटी मिली है और सिर में भी दो घाव के निशान हैं। लड़की का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के एक पैनल ने किया है, जिसके बाद रिपोर्ट में ये बात सामने आईं हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+