Video: जब बिना चालक के ही चक्कर लगाने लगा ट्रैक्टर, जानें क्या है पूरा मामला
Video: जब बिना चालक के ही चक्कर लगाने लगा ट्रैक्टर, जानें क्या है पूरा मामला
रामपुर, 09 दिसंबर: यहां एक ट्रैक्टर बिना चालक के ही चक्कर लगाने लगा। जी हां...ये बात सुनने में थोड़ी अजीब जरूर लगेगी। लेकिन यह सच है और इस वाक्य का वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, इस वीडियो के पीछे को जो सच्चाई है वो hindi.oneindia.in आपको बताने जा रहा है। जिस सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।
Recommended Video

अवैध खनन पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई
दरअसल, रामपुर जिले में अवैध खनन का कारोबार अपने पूरे शबाब पर है। बुधवार 08 दिसंबर को जिला प्रशासन ने अवैध खनन की सूचना पर छापामार कार्रवाई की तो अवैध खनन करने वाले माफिया तो मौके से फरार हो गए। लेकिन जिस मशीनरी से यानी ट्रैक्टर से अवैध खनन किया जा रहा था वो लगातार अपना काम करता रहा।

खनन क्षेत्र में चक्कर लगाता रहा चालक रहित ट्रैक्टर
चालक रहित ट्रैक्टर खनन क्षेत्र में लगातार चक्कर लगाता रहा। हैरान करने वाली बात यह है कि अवैध खनन की पोल खोलती यह तस्वीर, उस जिला रामपुर की है जहां अवैध खनन की सख्त कार्रवाई अदालत द्वारा दो तत्कालीन जिलाधिकारी और पुलिस अधिकारियों सहित कई माफियाओं पर हो चुकी है। बावजूद इसके जिले में खनन अपनी रफ्तार से चल रहा है।

जिला प्रशासन ने मारा था छापा
बता दें, 08 दिसंबर को तहसील स्वार में पट्टी कलां क्षेत्र में अवैध खनन रोकने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा छापामार कार्यवाही की गई। लेकिन खनन माफिया छापामार कार्रवाई के दौरान मौका पाकर फरार हो गए। फरार होते वक्त चलता हुआ ट्रैक्टर खनन माफिया छोड़ गए जिसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ट्रैक्टर बिना चालक के ही घूम घूम कर गहरे पानी में जा धंसा गया।

हंसी नहीं रोक पाए अधिकारी
छापामार कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर को बिना चालक के चलता हुआ देखकर अधिकारियों के साथ उनके मत्हातों की भी हंसी छूट गई। इस दौरान अधिकारी समेत कर्मचारी अपनी हंसी नहीं रोक पाएं। तो वहीं, जब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोग भी अपनी हंसी नहीं रोक सके।












Click it and Unblock the Notifications