ajab gajab: एक युवक से प्यार कर बैठीं 3 सगी बहनें, चारों घर से हुए फरार

रामपुर, 28 सितंबर: उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां तीन सगी बहनें एक ही युवक को दिल दे बैठीं। तीनों को आपस में ये बात भी पता थी कि वह जिससे प्यार करती हैं वह एक ही लड़का है। इश्क इस कदर परवान चढ़ा कि तीनों बहनें एक ही युवक के साथ घर छोड़कर फरार हो गईं। लड़कियों के परिजनों ने लोकलाज के डर से किसी को कुछ नहीं बताया। पुलिस को भी मामले की जानकारी नहीं दी। वे खुद ही लड़कियों की तलाश में जुटे हैं। इस मामले में पुलिस का कहना है कि अगर शिकायत मिलती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

8 दिन पहले घर छोड़कर फरार हुईं तीनों बहनें

8 दिन पहले घर छोड़कर फरार हुईं तीनों बहनें

पूरा मामला रामपुर के अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। बताया जा रहा है कि करीब 8 दिन पहले गांव में रहने वाली तीन सगी बहनें घर से अचानक कहीं चली गईं। परिजनों ने काफी तलाश किया, लेकिन तीनों का कुछ पता नहीं चला। तीन बहनों के घर से गायब होने की खबर धीरे धीरे पूरे गांव में फैल गई। परिजनों ने रिश्तेदारों और मिलने वालों से तीनों लड़कियों के बारे में पूछताछ की, लेकिन अभी उनका कोई पता नहीं चला। लोकलाज के डर से परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को भी नहीं दी है।

एक युवक से चल रहा था प्रेम प्रसंग

एक युवक से चल रहा था प्रेम प्रसंग

गांव में चर्चा है कि तीनों बहनों का एक ही युवक से अफेयर चल रहा था। परिजनों का ये बात पता चल गई थी और वह इसका विरोध कर रहे थे। बताया जा रहा है कि परिजन तीनों बहनों को युवक से दूर रहने के कह चुके थे। इसके बावजूद तीनों बहनें युवक से दूर नहीं होना चाहती थीं। जब परिजनों ने विरोध किया तो तीनों बहनें युवक के साथ घर छोड़कर फरार हो गईं। खबर लिखे जाने तक परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी। पुलिस का कहना है कि अगर शिकायत मिलती है तो उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

मेरठ में भी सामने आया था ऐसा मामला

मेरठ में भी सामने आया था ऐसा मामला

इससे पहले मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र से कुछ ऐसा ही मामला सामने आया था। यहां दो सगी बहनों का दिल एक ही युवक पर आ गया था। मामला तब चर्चा में आया जब दो नाबालिग बहनों ने थाने पहुंचकर एक ही लड़के से शादी करने की बात कही। पुलिस वालों के लाख समझाने के बाद भी लड़कियां अपनी बात से पीछे हटने को तैयार नहीं हुईं। दोनों ने कहा कि शादी करेंगी तो उसी लड़के से, चाहें इसके लिए उन्हें कोई भी कीमत चुकानी पड़े।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+