'उन मां-बाप को जेल भेज दूंगा, जो लड़की चले जाने की शिकायत लेकर आए', रामपुर के SP का Video वायरल

रामपुर, 29 जून: 'मैं तो उन मां-बाप को जेल भेजना चाहूंगा जो ये शिकायत लेकर आएंगे कि मेरी लड़की चली गई है।' ये शब्द रामपुर के एसपी अशोक कुमार के हैं। जिन्होंने सार्वजनिक बैठक में कानून व्यवस्था का पाठ पढ़ाते-पढ़ाते गैर संप्रदाय के लड़के लड़कियों के मेल-मिलाप से बढ़ रहे विवादों को लेकर सीधे माता-पिता को ही निशाने पर ले लिया। एसपी की ये बात सुनकर वहां बैठे लोगों ने जमकर तालियां भी बजाईं। एसपी अशोक कुमार का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे एसपी अशोक कुमार

गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे एसपी अशोक कुमार

दरअसल, रामपुर के पुलिस लाइन में मंगलवार को विभिन्न वर्गों के प्रतिष्ठित व्यक्तियों, ग्राम प्रधानों, धर्म गुरुओं, सभासदों, जिला पंचायत सदस्यों, बुद्धिजीवियों और स्वयं सेवी संगठनों के पदाधिकारियों की गोष्ठी बुलाई गई। एसपी अशोक कुमार मंच से लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पुलिस का काम जनता की मदद करना है। किसी तरह की शिकायत लेकर पुलिस के पास आने वालों की थाना स्तर पर ही मदद की जाएगी। वहीं निस्तारण किया जाएगा।एसपी ने कहा कि जनता को भी अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की मदद करनी चाहिए।

लड़का लड़की के भागने को लेकर हो रहे विवादों पर बोले एसपी

लड़का लड़की के भागने को लेकर हो रहे विवादों पर बोले एसपी

एसपी अशोक कुमार कानून-व्यवस्था पर बोलते-बोलते अचानक समाज को ही आईना दिखाने लगे। बीते दिनों सिविल लाइंस में एक विवाद को लेकर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पिछले दिनों बड़ा तमाशा हुआ। कोई हिंदू लड़की किसी मुस्लिम के साथ जा रही थी। कोई मुस्लिम लड़की, किसी हिंदू के साथ। आप सोचिए ऐसा क्यों हो रहा है?

'मैं उस बाप को जेल भेजना चाहूंगा...'

'मैं उस बाप को जेल भेजना चाहूंगा...'

एसपी ने इसी मामले में आगे बोलते हुए कहा, ''पहले आप लोग अपने परिवार को देखिए। मैं तो उस बाप को जेल भेजना चाहूंगा जो यह शिकायत लेकर आते हैं कि मेरी लड़की चली गई है।'' एसपी ने कहा, बच्चों को पैदा करके छोड़ दिया है, किसके भरोसे छोड़ दिया है। अगर अच्छा लगे तो यह सुन लीजिए कि एक-दो बच्चे ही बहुत हैं। इनकी परवरिश ठीक से कीजिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+