रामपुर: बेटे ने की लव मैरिज तो पिता का सिर कर दिया कलम, बहू के परिजनों पर आरोप

रामपुर। यूपी के रामपुर में शादी समारोह में शामिल होने गए अधेड़ की हत्यारों ने निर्मम तरीके से हत्या कर दी। हत्या के बाद सिर को धड़ से अलग कर दिया। घास काटने गए युवक ने शव को सड़क किनारे ईख के खेत में देख ग्रामीणों को खबर दी। शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलवाया। टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट के सैंपल लिए। पुलिस ने मृतक के परिजनों से तहरीर लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया।

खेत में काम करने गए युवक ने देखी लाश

खेत में काम करने गए युवक ने देखी लाश

बता दें कि बीते मंगलवार की शाम को तीन बजे अशोकपुर निवासी एक युवक गांव से सटे ईद के खेत में घास काटने गया। खेत में सिर कटी लाश देखकर उसके होश उड़ गए। चीखता- चिल्लाता हुआ वह गांव पहुंचा और ग्रामीणों को खेत में शव पड़े होने की सूचना दी। ग्रामीण मौके पर पहुंचे, एक अधेड़ का शव दो हिस्सों में पड़ा हुआ था। धड़ के समीप ही मृतक का सर रखा हुआ था। किसी ने फोन कर पुलिस को खेत में शव मिलने की सूचना दी।

बेटे ने की शव की शिनाख्त

बेटे ने की शव की शिनाख्त

अशोकपुर से एक किलोमीटर की दूरी पर लोहा पट्टी भागीरथ गांव है। दोनों ही गांवों में अधेड़ के शव की खबर आग की तरह फैल गई। कुछ ही देर में घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। पुलिस के पहुंचने पर भीड़ में मौजूद एक युवक ने शव की पहचान अपने 60 वर्षीय पिता विल्सन बाल्मीकि के रूप में की ।

बेटे ने गुमशुदगी की दी थी जानकारी

बेटे ने गुमशुदगी की दी थी जानकारी

युवक ने पुलिस को अपना नाम विक्रम बताते हुए कहा कि उसके पिता 15 तारीख को घर से धनोरा गौरी गांव में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे, उसी दिन से वह गायब थे। उसने सोमवार को कोतवाली में अपने पिता की गुमशुदगी की सूचना दी थी।

शादी में शरीक होने गए थे पिता

शादी में शरीक होने गए थे पिता

कोतवाल वीरेंद्र सिंह ने बताया कि लोहा पट्टी भागीरथ निवासी विक्रम कोतवाली पहुंचा था। विक्रम ने पुलिस को बताया था कि उसके 60 वर्षीय पिता विल्सन 15 तारीख को एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए धनोरा गौरी गांव गए थे। वहां से वह बांकराबाद चले गए। लेकिन, वह वापस नहीं लौटे। पिता की खोजबीन के बाद कोई अता पता ना चलने पर पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी थी।

बेटे के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

बेटे के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

मंगलवार की शाम तीन बजे घास काटने गए एक युवक ने खेत में मृतक का शव देखा। परिजनों ने मृतक के पुत्र की ससुराल वालों पर शक जाहिर किया है। परिजनों के अनुसार मृतक के सबसे छोटे पुत्र विक्रम ने परिजनों की मर्जी के बिना प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही विक्रम के ससुराल वाले उससे और उसके परिवार वालों से रंजिश रखते थे। परिजनों से तहरीर लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+