रामपुर: डॉक्टर बीएम नागर का घर में पड़ा मिला शव, 15 दिन पहले नर्स ने मारा था थप्पड़
रामपुर, मई 12: यूपी के रामपुर में जिला अस्पताल के सेवानिवृत्त डॉक्टर बीएम नागर की मौत हो गई। डॉक्टर का शव उनके सरकारी आवास में मिला। वह अकेले रहते थे। बता दें, बीते दिनों डॉक्टर नागर की अस्पताल में एक स्टाफ नर्स से हाथापाई हुई थी। नर्स ने डॉक्टर को थप्पड़ जड़ दिया था। वीडियो वायरल होने के बाद रामपुर के जिलाधिकारी ने स्टाफ नर्स को सस्पेंड कर दिया था। साथ ही डॉक्टर नागर की स्वास्थ्य सेवाएं समाप्त कर दी थीं। इस मामले में रामपुर के एएसपी संसार सिंह ने बताया कि डॉक्टर नागर अपने सरकारी आवास में मृत मिले हैं। उन्हें शुगर और हार्ट से संबंधित दिक्कतें थीं। डॉक्टर और उनके परिजनों का कहना है कि सामान्य मौत है। आगे की जांच की जरूरत नहीं है। शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।
Recommended Video

सरकारी आवास में मृत मिले डॉक्टर नागर
सीएमएस आरके मित्तल ने बताया कि डॉक्टर बीएम नागर पहले सीएमएस रहे थे। मंगलवार को अचानक उनकी पत्नी का फोन आया। उन्होंने कहा कि डॉक्टर नागर का फोन नहीं उठ रहा। इसके बाद उन्होंने भी फोन किया, लेकिन उनका भी फोन नहीं उठा। उन्होंने अपने वर्कर को डॉक्टर नागर के घर भेजा तो उसने बताया कि डॉक्टर नागर बेहोशी की हालत में लेटे हैं। उसके बाद उन्होंने डॉक्टर टीपी सिंह ने उनकी जांच की, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी।
परिवार ने कहा- स्वाभाविक मृत्यु, नहीं करना चाहते पोस्टमार्टम
डॉक्टर नागर के बड़े भाई ने बताया कि उनका भाई पहले से बीमार था। उन्हें शुगर थी और हमेशा परेशान रहते थे। उन्हें लगता है कि उसकी मृत्यु स्वाभाविक हुई है, इसलिए वह पोस्टमार्टम नहीं चाहते। इस घटना के बारे में एडिशनल एसपी संसार सिंह ने बताया कि सेवानिवृत्त डॉक्टर बीएम नागर जिला अस्पताल में अपने सरकारी आवास पर रहते थे। आवास पर ही उनका शव मिला है। परिजनों ने बताया कि डॉक्टर नागर को शुगर और हार्ट की परेशानी थी। उनका इलाज चलता रहता था। उनके साथी डॉक्टरों और परिजनों ने लिखित में दिया है कि उनकी स्वभाविक मौत हुई है। किसी तरह की पुलिस कार्यवाई की आवश्यकता नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications