रामपुर: एक-दूसरे पर आया दिल तो घर से भागी दो युवतियां, रचाया समलैंगिक विवाह

रामपुर: एक-दूसरे पर आया दिल तो घर से भागी दो युवतियां, रचाया समलैंगिक विवाह

रामपुर, 17 अगस्त: खबर उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से है, यहां एक विवाह इस समय चर्चाओं में बना हुआ है। दरअसल, यहां दो युवतियों की दोस्ती प्यार में बदल गई और वो एक-दूसरे को अपना दिल दे बैठीं। दोनों ने साथ जीने-मरने की कसम खाई और परिवार और समाज की परवाह किए बगैर दोनों ने घर से भागकर समलैंगिक विवाह रचा लिया। जब इसकी जानकारी दोनों युवतियों के परिजनों को हुई तो हड़कंप मच गया।

Rampur: After running away from home, two girls made marriage

परिजनों ने दोनों युवतियों को समझाने की कोशिश, लेकिन दोनों युवतियां एक दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़ी रहीं। वहीं, बालिग होने के कारण पुलिस को भी उनकी जिद के आगे झुकना पड़ा। बता दें कि यह मामला रामपुर जिले के शाहबाद कोतवाली और स्वार कोतवाली क्षेत्र का है। खबरों के मुताबिक, शाहबाद निवासी 24 वर्षीय युवती की स्वार की 20 वर्षीय युवती से दोस्ती थी। उनकी दोस्ती कब प्यार में बदल गई, इसका उनके परिजनों को जरा भी पता नहीं चला।

दोनों युवतियों ने साथ जीने-मरने की कसम खाई और करीब 10 दिन पहले स्वार की युवती घर से भाग कर शाहबाद अपनी दोस्त के पास आ गई। उधर, स्वार में उसके स्वजन परेशान हो गए। उन्होंने गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस तहरीर के आधार पर तुरंत हरकत में आई और छानबीन शुरू की तो पता चला युवती शाहबाद में है। स्वार पुलिस तुरंत शाहबाद पहुंच गई और दोनों युवतियों को अपने साथ कोतवाली ले आई।

पुलिस ने दोनों युवतियों से जब पूछताछ की तो समलैंगिक विवाह की बात सामने आई। दोनों ने खुद को बालिग बताते हुए साथ रहने की इच्छा जाहिर की। बालिग होने के संदर्भ में दस्तावेज भी प्रस्तुत किए, जिस पर पुलिस बैकफुट पर आ गई और दोनों युवतियों को छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि दोनों युवतियां अब साथ में रह रही हैं। हालांकि, दोनों के परिवार वाले इस शादी से नाराज हैं। दोनों युवतियों का समलैंगिक विवाह करना चर्चा का विषय बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+