Pulwama Attack: आजम खान ने पीएम मोदी पर बोला हमला, कहा- जांच एजेंसियों से लिया जा रहा है राजनीतिक काम

Rampur News, रामपुर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा (Pulwama Blast) के अवन्तीपुरा के गोरीपुरा इलाके में सीआरपीएफ (CRPF) के काफिले पर हुए हमले में 44 जवान शहीद हो गए। वहीं, समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री आजम खान ने आतंकी हमले को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जितनी हमारी सीक्रेट सर्विसज की एजेंसियां हैं उनसे राजनीतिक काम लिया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस हमले की जिम्मेदारी पीएम नरेंद्र मोदी ले।

Pulwama terror attack SP leader Azam Khan attack on PM Modi

सपा नेता व पूर्व मंत्री आजम खान ने रामपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि इन एजेंसियों से कहीं पर ममता जी की जांच करवाई जा रही है तो कहीं पर रॉबर्ट वाड्रा साहब की। वहीं, कुछ एजेंसियां अखिलेश जी की जांच में जुटी हैं। आज़म खान ने कहा कि जब जांच एजेंसियों से राजनीति का काम लेंगे तो बुरा होगा ही। साथ ही उन्होंने कहा कि मोदी जी को आतंकी घटना की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

वहीं, उन्होंने मुलायम सिंह के बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उन पर जबरदस्त दबाव था। मीडिया के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि डैमेज कंट्रोल की जरूरत नहीं है सभी जानते हैं कि मुलायम सिंह जी पर कितना दबाव था कि उनसे वह कुछ के काहलवा लिया गया जिससे उनके जीवन भर का बलिदान समाप्त हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+