शादी में दूल्हे को नहीं मिली बैठने की जगह, बुलानी पड़ी पुलिस, लड़की पक्ष भी भड़का, जानिए पूरा मामला
उत्तर प्रदेश के रामपुर जनपद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। रामपुर जनपद में बारात लेकर पहुंचे दुल्हे को बैठने के लिए जगह नहीं मिली तो दूल्हे और बिचौलिए के बीच झगड़ा हो गया। झगड़ा होने के बाद दुल्हन के पिता ने पुलिस से शिकायत किया।
उनके द्वारा बिचौलिए समेत तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। वही इस मामले को लेकर इलाके के लोगों में भी तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है।

यह पूरी घटना ढकिया चौकी के एक गांव की है। बताया जा रहा है कि बीते गुरुवार की रात्रि में शाहबाद कोतवाली के एक गांव से एक बारात ढकिया चौकी क्षेत्र के एक गांव में आई थी। डीजे और बैंड बाजे पर डांस करते हुए बाराती दुल्हन के घर पहुंचे।
बताया जा रहा है की बारात दरवाजे पर पहुंचने के बाद द्वार पूजा का कार्यक्रम संपन्न हुआ उसके बाद बाराती खाना खाने चले गए। एक तरफ बाराती खाना खा रहे थे तो दूसरी तरफ दूल्हा स्टेज पर पहुंचा और जयमाल का कार्यक्रम प्रारंभ होने वाला था। चर्चा है कि दूल्हे व उसके साथ के लोगों को बैठने की जगह नहीं मिली।
उसके बाद इसके बारे में बिचौलिए से बात की गई तो वह दूल्हे से कहा सुनी करने लगा। आरोप लगाया गया कि इस दौरान बिचौलिया समेत दो-तीन लोगों ने दूल्हे की पिटाई कर दी। यह पूरा मामला देख दुल्हन के पिता भी नाराज हो गए और उन्होंने तत्काल पुलिस को फोन करके सूचना दिया।
सूचना मिलने के बाद चौकी प्रभारी आनंद वीर सिंह पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और पुलिस के मौजूदगी में वर वधु की शादी संपन्न कराई गई। वहीं दुल्हन के पिता द्वारा बिचौलिए के खिलाफ दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की जिसके बाद उनके द्वारा पुलिस अधिकारियों से भी शिकायत की गई है।
दूल्हे का आरोप है कि उनके गांव के रहने वाले बिचौलिए द्वारा उनके मान सम्मान को ठेस पहुंचाया गया है। ऐसे में उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। फिलहाल इस मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications