आजम पर बोलीं जयाप्रदा, 'भाई की नजर में बहुत ही खोट है, जनता ठीक करेगी उन्हें'

Rampur news, रामपुर। लोकसभा चुनाव 2019 के तीसरे चरण में मंगलवार को 15 राज्यों की 117 सीटों पर वोटिंग जारी है। विवादित बयानबाजी की वजह से सुर्खियों में रही उत्तर प्रदेश की रामपुर सीट पर आजम और जयाप्रदा आमने-सामने हैं। मंगलवार को जयाप्रदा ने वोट डालने के बाद एक बार फिर आजम पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आजम खान बौखला गया है, डर गया है। उनकी मानसिकता इस तरह की है कि महिलाओं को देखते ही उनको नफरत होती है, जैसा बाप है वैसा अब बेटा भी हो गया। मुझे उम्मीद नहीं थी कि वह ये बताएंगे कि महिलाओं के अंदर के कपड़े का रंग क्या है। भाई की नजर बहुत ही खोट है, जनता ठीक करेगी उन्हें।

आजम के बेटे ने भी दिया बयान

आजम के बेटे ने भी दिया बयान

खाकी अंडरवियर वाले बयान के बाद चौतरफा घिरे आजम खान के बाद उनके बेटे अब्दुल्ला आजम ने भी ​बयानबाजी में कोई कसर नहीं छोड़ी। रविवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए अब्दुल्ला ने कहा कि हमें अली भी चाहिए, बजरंगबली भी चाहिए, लेकिन अनारकली नहीं चाहिए। इस बयान पर जयाप्रदा ने कहा कि उन्हें अब्दुल्ला से ये उम्मीद नहीं थी, क्योंकि वो पढ़ा लिखा आदमी है। ये दिखाता है कि वो और उनके पिता समाज में महिलाओं को किस नजर से देखते हैं।

यहां-यहां हो रहे मतदान

यहां-यहां हो रहे मतदान

बता दें, तीसरे चरण में जिन लोकसभा सीटों पर चुनाव होना है, उनमें सबसे ज्यादा गुजरात की सभी 26 सीटें शामिल हैं। इसके अलावा इस चरण में केरल की सभी 20, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 14, उत्तर प्रदेश की 10, छत्तीसगढ़ की 7, ओडिशा की 6, बिहार की 5, पश्चिम बंगाल की 5, असम की 4, गोवा की 2, दादरा नागर हवेली की 1, दमन दीव की 1, जम्मू कश्मीर की 1 और त्रिपुरा की 1 लोकसभा सीट शामिल हैं।

यूपी की 10 सीटों पर दिग्गज नेताओं का भाग्य होगा तय

यूपी की 10 सीटों पर दिग्गज नेताओं का भाग्य होगा तय

उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव, आजम खान, जयाप्रदा, शिवपाल सिंह यादव, वरुण गांधी समेत कई दिग्गज नेताओं का सियासी भाग्य तय होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+