पिता के खून का बदला लेने के लिए दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, सामने आया मर्डर का Video
Rampur news, रामपुर। रामपुर के मसवासी क्षेत्र में अपने पिता के खून का बदला लेने के लिए दिन दहाड़े की गई हत्या का लाइव वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हनीफ एक पेड़ की आड़ में छिपकर अपनी जान बचाने की कोशिश कर रहा है। हथियारबंद शख्स उसे गोली मारकर मौत के घाट उतार देता है। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया वीडियो में जिसने गोली मारी है, उसे गिरफ्तार किया जा चुका है। वीडियो को एविडेंस का ही पार्ट बनाते हुए विवेचना में शामिल किया जाएगा।

तीन नामजद, एक हत्यारोपी गिरफ्तार
रामपुर के मसवासी क्षेत्र में अपने पिता के खून का बदला लेने के लिए दिन दहाड़े हनीफ नाम के शख्स की हत्या कर दी गई। हत्या का लाइव वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। वीडियो में एक व्यक्ति को सरेआम गोलियां मारते हुए देखा जा सकता है। बता दें, अभी तक हत्या में नामजद तीन हत्यारोपियों में से केवल एक शख्स गुलशेर की गिरफ्तारी हुई है।

क्या कहती है पुलिस
इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया जो वीडियो सामने आया है उसमें जिस व्यक्ति ने गोली मारी है, प्रथम दृष्टया उसे पुलिस गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। वहीं, इस वीडियो को एविडेंस का ही पार्ट बनाते हुए विवेचना में शामिल किया जाएगा। अपर पुलिस अधीक्षक के अनुसार, यह एविडेंस कार्रवाई के लिए मजबूत कड़ी साबित होगा।












Click it and Unblock the Notifications