रामपुर: युवती का रेप कर बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर किया वायरल

रामपुर। यूपी के रामपुर में युवती से रेप के बाद अश्लील वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। परिजनों ने थाने पहुंच आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए हैं।

girl raped video viral on social media in rampur

रामपुर के थाना अजीम नगर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती जंगल जानवरों का चारा लेने गई थी। इसी दौरान एक युवक ने उसे जंगल में पकड़ लिया और डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवक ने रेप का वीडियो भी बनाया और युवती को धमकी देकर छोड़ दिया कि वह इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताए। युवती ने इस घटना के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया, लेकिन बाद में युवक ने वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो गांव के हर एक व्यक्ति के मोबाइल में पहुंच गया।

वीडियो युवती के परिजनों के पास पहुंचा तो उसने आपबीती सुनाई। युवती के परिजन थाने पहुंचे और उन्होंने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। प्रथम दृष्टया फोटो के आधार पर यह लगता है कि पहले कभी इन लोगों के संबंध होंगे, लेकिन पीड़िता की तहरीर के आधार पर हमने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले की विवेचना कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+