युवती से तमंचे की नोंक पर गैंगरेप, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल

रामपुर। रामपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में युवती से तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दरिंदों ने गैंगरेप का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। जब यह वीडियो युवती के परिवारवालों ने देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। युवती से पूछताछ कर परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर आरोपी अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने युवती को मेडिकल के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

girl physically attacked in rampur

तमंचे की नोंक पर किया गैंगरेप

पीड़िता के मुताबिक, वह चारा काटने गई थी जहां से दो युवक पहले से मौजूद थे। युवकों ने उसे तमंचे के बल पर धमकाया और वीराने में ले जाकर उसके साथ रेप किया। उन्होंने रेप का वीडियो भी बनाया और विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। डरी सहमी युवती घर पहुंची और किसी से कुछ नहीं बताया, लेकिन युवकों द्वारा वीडियो वायरल कर देने के बाद समाज की नजरों से खुद को बचाती फिर रही है।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती ने अपने परिजनों के साथ कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर में 12 सितंबर को 2 लोगों द्वारा दुष्कर्म किए जाने और उसका वीडियो बनाकर वायरल किए जाने के संबंध में बताया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला का मेडिकल करवाया जा रहा है। पुलिस टीम को दबिश के लिए रवाना कर दिया गया है। जल्द अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+