दरोगा ने मेज पर शराब की बोतल रखी और नशे में देता रहा गाली, वीडियो वायरल होने पर सस्पेंड
रामपुर। अवैध कटान और कब्जे को लेकर सुर्खियों में रहे रामपुर के पीपली वन का अब एक नया मामला सामने आया है। यहां एक दरोगा ने शराब पीकर जिस तरह गाली-गलौज की, उसका वीडियो वायरल हो रहा है। उसकी मेज पर शराब की बोतल भी रखी दिखाई दे रही है। शिकायतें मिलने के बाद डीएफओ ने आरोपी दरोगा को निलंबित कर जांच के आदेश दे दिए हैं।

बता दें कि स्वार थाना क्षेत्र के पीपली वन में अवैध लकड़ी कटान लकड़ी माफियाओं और वन विभाग की मिलीभगत से अंजाम दिया जाता रहा है। जिसकी वजह से वन विभाग सुर्खियों में रहता है। अब एक बार फिर वन विभाग चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बार वन विभाग के एक दरोगा का कार्यालय में गाली-गलौज करते दिखना चर्चा में है। रामपुर कोतवाली स्वार के वन्य क्षेत्र में तैनात दरोगा सौरभ कुमार शराब के नशे में जमकर अभद्र भाषा बोलते वीडियो में कैद हुए हैं।

वीडियो वायरल होने पर उच्चाधिकारियों के कहने पर डीएफओ एके. कश्यप ने सौरभ कुमार को निलंबित कर दिया है। साथ ही जांच की कार्रवाई को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों के कहने पर वन दरोगा को निलंबित किया गया है। वायरल वीडियो की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications