रामपुर: देवर ने भाभी के साथ किया दुष्कर्म, शाम को पति ने दिया तीन तलाक

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के अजीम नगर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि देवरे ने उसके साथ दुष्कर्म किया और जब उसने यह बात सबको बताने की बात कही तो उसे जान से मार देने की धमकी दी। बात यहीं नहीं रुकी जब पीड़िता ने पूरा माजरा शाम को अपने पति को बताया तो अपने भाई पर लगे आरोप को गलत बताते हुए उसके पति ने उसे तलाक दे दिया।

Devar physical attack her sister-in-law in Rampur

जानकारी के अनुसार, मामला रामपुर जिले के अजीम नगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाली एक युवती का निकाह 7 साल पहले दड़ियाल निवासी एक युवक से हुआ था। विवाहिता का पति दिल्ली में होटल चलाता है उसकी गैर हाजिरी में विवाहिता के देवर ने उसे अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को यह बात ना बताने की धमकी भी दी। जब पीड़िता ने पूरा मामला अपने पति को बताया तो उसके पति ने उसकी एक न सुनी और तलाक दे दिया।

तलाक के बाद पीड़िता घरवालों की मदद से थाने पहुंची और अपने पति व देवर समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म करने, दहेज एक्ट और मुस्लिम महिला तलाक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया। पीड़िता के दो बच्चे भी हैं। वहीं, सीओ विद्या किशोर शर्मा ने बताया कि थाना अजीम नगर की रहने वाली एक ने शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता के मुताबिक देवर ने उसके साथ रेप किया और जब उसने पति को ये बात बताई तो पति ने उसे तलाक दे दिया। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। विवेचना की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+