रामपुर में निकली सपा मुखिया अखिलेश यादव की साइकिल यात्रा, कहा- भाजपा से लेंगे आजम पर हुए जुल्मों का हिसाब

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर में समाजवादी पार्टी ने साइकिल यात्रा निकाली। पार्टी मुखिया अखिलेश यादव सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ आजम खान के समर्थन में साइकिल चलाते हुए गली-मोहल्लों से गुजरे। जौहर यूनिवर्सिटी से चली इस यात्रा के दौरान आजम खान की पत्नी और शहर विधायक डॉक्टर तजीन फातिमा समेत सपा के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। साइकिल यात्रा का आगाज करने से पहले अखिलेश यादव ने सभा को संबोधित किया और योगी सरकार पर जमकर हमला बोला।

Recommended Video

    Akhilesh Yadav ने Rampur में निकाली Cycle यात्रा, कहा- BJP से लेंगे आजम खान का बदला |वनइंडिया हिंदी
    Cycle yatra by Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav to support Azam Khan

    अखिलेश यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आजम खान और उनके परिवार पर हुए जुल्मों का हिसाब लिया जाएगा। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान सीएम ममता बनर्जी पर हुए हमले का जिक्र करते हुए अखिलेश ने भाजपा को निशाने पर लिया। कहा कि अब तो मुख्यमंत्रियों तक पर हमले हो रहे हैं और भाजपा अब आम जनता पर हमला करना चाहती है। उत्तर प्रदेश में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर कहा कि उसमें फैसला हो जाएगा कि जनता किसे चाहती है।

    Cycle yatra by Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav to support Azam Khan

    सपा मुखिया ने ट्विटर पर इस यात्रा की तस्वीरें पोस्ट की हैं। तस्वीरों में दिख रहा है कि अखिलेश यादव सैकड़ों समर्थकों के साथ रामपुर की गलियों से गुजर रहे हैं और उन पर फूल बरसाकर स्वागत किया जा रहा है। ट्विटर पर तस्वीरें पोस्ट कर अखिलेश यादव ने 2022 में होने वाले प्रदेश विधानसभा चुनाव पर लिखा कि- चली रामपुर में सपा की साइकिल, जनता बोली 'बाइस में बाइसिकल'। इस तरह से अखिलेश यादव ने रामपुर से साइकिल यात्रा निकालकर विधानसभा चुनाव को लेकर जनता के बीच पहुंचने के अपनी पार्टी के अभियान की शुरुआत भी कर दी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+