रामपुर: ससुराल से बीवी को लेकर लौट रहे पति को रास्ते में रोका, लूटपाट के बाद किया रेप

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में लूटपाट के बाद महिला से रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि बदमाशों ने पहले लूटपाट की उसके बाद पति को बंधक बनाकर जंगल में महिला के साथ रेप किया। पीड़ित ने टांडा कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। वहीं, पुलिस ने महिला का प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। उधर मौके पर एएसपी अरुण कुमार सिंह रवाना हो गए हैं।

couple robbed and wife physical attack in front of husband in Rampur

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला रामपुर जिले के टांडा कोतवाली थाना क्षेत्र की है। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी पत्नी को ससुराल से विदा कराकर बाइक से घर लौट रहा था। तभी रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया और तमंचे के बल पर लूटपाट की। पत्नी के गहने, मोबाइल व 10 हजार रुपए लूट लिए। इसके बाद एक बदमाश ने पति को बंधक बना लिया, जबकि दूसरा महिला को जंगल में ले गया। जहां उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है, जिसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया है।

couple robbed and wife physical attack in front of husband in Rampur

आरोपियों को पकड़ने के लिए लगाई गई टीम
एएसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि 112 को एक सूचना मिली थी कि एक लूट की वारदात हुई है। इसके बाद फिर पता चला कि एक बदमाश ने युवक की पत्नी के साथ दुष्कर्म भी किया। इसके बाद पति के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला का मेडिकल कराया जा रहा है। मामले के खुलासे के लिए सर्विलांस और थाने की टीम आरोपियों को पकड़ने में जुटी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+