प्रियंका को महासचिव बनाने पर क्या बोले आजम, कांग्रेस को दी चेतावनी

Rampur news, रामपुर। पूर्व मंत्री आजम खान ने प्रियंका गांधी के राजनीति में एक्टिव होने को लेकर कहा कि उनका पूरा परिवार राजनीति में है, बस घोषणा अब की है। कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उत्तर प्रदेश में पार्टी ने वोट काटने का काम किया तो पार्टी के असली चेहरे को बेनकाब करना उनकी मजबूरी होगी। यह धमकी नहीं बल्कि सुझाव समझें।

Azam Khan statement on Priyanka Gandhi in Rampur

बेहद सख्त लहजे में चुनाव आयोग की हैसियत पर सवाल उठाये और कहा कि जनता अगर ईवीएम के खिलाफ खड़ी हो जायेगी तो चुनाव आयोग कुछ नहीं कर सकता। पीएम मोदी और सीएम योगी पर कुंभ के राजनीतिकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि इसका लाभ लेने की कोशिश की जा रही है। अर्द्ध कुंभ पर महाकुम्भ से ज्यादा खर्च किया जा रहा है।

प्रियंका- कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव
2019 के लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस ने सबसे अधिक सीटों वाले राज्य उत्तर प्रदेश को लेकर बड़ा दांव खेला है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी वाड्रा को अहम जिम्मेदारी दी है। उन्हें पार्टी की ओर से पूर्वी उत्तर प्रदेश का महासचिव नियुक्त किया गया है। वे फरवरी के पहले सप्ताह से यह जिम्मेदारी संभालेंगी। प्रियंका को नियुक्त किए जाने के बाद पहली बार मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया शक्तिशाली नेता हैं।

ये भी पढ़ें-इस गांव के हर घर से है कोई ना कोई फौज में, 117 बेटों ने दी है देश के लिए कुर्बानी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+