रामपुर: आजम खान के MLA बेटे अब्दुल्ला आजम को पुलिस ने हिरासत में लिया
Recommended Video

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। पुलिस ने समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान के बेटे और विधायक अब्दुल्ला आजम को हिरासत में लिया है। एसएसपी अजयपाल शर्मा ने बताया कि अब्दुल्ला आजम को सरकारी कार्य में बाधा डालने पर हिरासत में लिया गया है। दरअसल, बुधवार को भी एसएसपी अजयपाल शर्मा और अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार पुलिस फोर्स के साथ मदरसा आलिया की करीब ढाई हजार से अधिक किताबों की चोरी के प्रकरण में जौहर यूनिवर्सिटी में छापेमारी करने पहुंचे थे।

जानकारी के मुताबिक, मदरसा आलिया की करीब ढाई हजार से अधिक किताबें व कई दुर्लभ पांडुलिपियां चोरी हुई थीं। इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई थी। शक जाहिर किया गया था कि चोरी हुई किताबे आजम खान की यूनिवर्सिटी में है। शक के आधार पर एसएसपी अजयपाल शर्मा और एसपी सिटी अरुण कुमार ने मंगलवार को पुलिस फोर्स के साथ जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर बने मुमताज सेंट्रल लाइब्रेरी में छापा मारा था। छापेमारी के दौरान 100 से अधिक किताबें बरामद हुई हैं।
एसएसपी अजयपाल शर्मा ने बताया कि मदरसा आलिया की चुराई गई पुस्तकें जौहर अली यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी से बरामद होने के बाद बुधवार को पुलिस ने जांच शुरू की। इस दौरान आजम खान के बेटे और विधायक अब्दुल्ला आजम ने पुलिस-प्रशासन के कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया। जिसके बाद अब्दुल्ला आजम को हिरासत में लिया गया है।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications