आजम खान की बड़ी बहन को थाने ले गई पुलिस, नहीं बताई वजह

रामपुर। सपा सांसद आजम खान की बड़ी बहन निखत अफलाक को पुलिस थाने ले गई है। हालांकि, किस मामले में यह कार्रवाई की गई है यह अभी साफ नहीं हो पाया है। आरोप है कि निखत अपने घर में खाना खा रही थीं, तभी दो महिला पुलिसकर्मी आईं और उन्हें जबरन ले गईं। उन्हेंने बुर्का तक पहनने नहीं दिया गया।

azam khan sister in police custody in rampur

70 साल की हैं आजम की बहन

बहन नसरीन ने बताया कि निखत अपने घर में खाना खा रही थीं। दो पुलिसकर्मी आई और बिना कुछ बताए उन्हें जबरन ले जाने लगीं। निखत का खाना नीचे गिर पड़ा। उन्होंने बताया कि निखत की उम्र 70 साल है। वह रिटायर्ड टीचर हैं। न उनके घर में पति है न बच्चा है। बता दें, पुलिस ने ये कार्रवाई क्यों की है, ये अभी स्पष्ट नहीं है। वहीं, पुलिस मामले में अभी कुछ नहीं बोल रही है।

आजम की पत्नी ने क्या कहा?

मामले में समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद और आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा ने निखत को नमाज से पकड़कर घसीटते हुए पुलिस ले गई। उन्होंने कहा कि क्या ये लोकतांत्रिक तरीका है? यही पुलिस की कार्यप्रणाली है कि अकेली औरत को घर से घसीटकर इस तरह से ले जाया जाए। अगर पुलिस को कुछ पूछना ही है तो सीधे कह देती। उन्होंने बताया कि निखत भी जौहर ट्रस्ट की मेंबर हैं। जौहर ट्रस्ट के तो 7 सदस्य हैं। पुलिस ने अभी तक बताया ही नहीं कि क्यों उठाया गया है। तजीम फातिमा ने कहा कि पुलिस कार्रवाई के नाम पर डरा-धमका रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+