रामपुर से बरेली जेल शिफ्ट किए गए आजम खान, पत्नी और बेटा रामपुर जेल में ही रहेंगे

रामपुर। समाजवादी पार्टी सांसद आजम खान को गुरुवार को सीतापुर से बरेली जेल में शिफ्ट किया गया है। आजम खान को कड़ी सुरक्षा के बीच जिला जेल लाया गया। रामपुर में पेशी के कारण आजम को बरेली जेल ट्रांसफर किया गया है। जेल अधीक्षक यूपी मिश्रा के मुताबिक, आजम खान को अलग बैरक में रखा गया है, जबकि उनकी विधायक पत्नी तंजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला सीतापुर जेल में ही हैं। बरेली जेल में शिफ्ट होने पर आजम ने योगी सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगया है।

azam khan shifted to bareilly district jail

माना जा रहा है कि आजम खान की पेशी शुक्रवार को भी रामपुर कोर्ट में होनी है। सीतापुर जेल से लाने में अधिक समय लग रहा है, इसलिए आजम को बरेली जेल में ही रखा गया है। जेल अधीक्षक यूपी मिश्रा के मुताबिक, आजम खां को जेल में रखने के लिए आदेश आए थे, उनका पालन किया गया है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें कितने समय बरेली जिला जेल में रोका जाएगा।

बरेली जेल शिफ्ट किए जाने के बाद आजम खान से मिलने सपा जिलाध्यक्ष अगम मौर्य और पूर्व महानगर अध्यक्ष जफर बेग पहुंचे, लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया गाय। जेल प्रशासन का कहना था कि मिलाई शासन के निर्देश पर ही हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+