आजम खान से पीएम मोदी पर पूछा गया ये सवाल, बोले- नो कमेंट...
Rampur news, रामपुर। सपा नेता आजम खान ने हर साल की तरह इस बार भी अलविदा की नमाज रामपुर की जामा मस्जिद में अदा की। नमाज के बाद आजम खान ने कहा कि कोई ऐसी बात ना हो जिससे मजहबी रवादारी पर कोई आंच आए। नई सरकार बनी है, पूरे देश में चुनाव का माहौल था, उससे राहत मिली। अच्छी सरकार हो, लोगों के लिए भलाई के काम करें। बेरोजगारी दूर हो, नौकरी मिले।

पीएम मोदी के सवाल पर कहा- नो कमेंट
सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री मोदी को अल्पसंख्यकों की ज्यादा फिक्र होने के सवाल पर आजम खान ने मुस्कुराते हुए कहा नो कमेंट। आजम ने तंज कसते हुए कहा, बहुत बेरोजगारी है, काम खत्म हो गए ना। लोगों के पास डिग्रियों का कोई इस्तेमाल रह गया है ना सलाहियत का कोई इस्तेमाल है। बहुत भूखे मर रहे हैं, उनके बारे में सरकार कुछ नहीं सोच रही है।
सरकार को रोकना चाहिए मॉब लिंचिंग
मॉब लिंचिंग के सवाल पर आजम खान ने कहा कि यह तो पहले से अंदाजा था कोई खास बात नहीं है। पहले भी हुई अब भी है। सरकार को इसे बढ़ने से रोकना चाहिए। नहीं रोकेंगे तो गलत बात होगी। वैसे ही पूरी दुनिया में हमारी इमेज बहुत अच्छी नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications