जयाप्रदा के भाजपा ज्वाइन करने पर आजम खान का तंज, जानिए क्या बोले?

रामपुर। जानी-मानी अभिनेत्री और पूर्व सांसद रहीं जयाप्रदा ने मंगलवार को बीजेपी का दामन थाम लिया है। दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव ने उन्हें बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कराई। बीजेपी में शामिल होने के बाद जया प्रदा ने कहा कि ये मेरे जीवन का बेहद अहम पल है। चाहे सिनेमा हो या फिर राजनीति मैंने इसे पूरे दिल से अपनाया। चाहे कला हो या राजनीति हो मैंने पूरे मन से इसे संभाला है। वहीं, जयाप्रदा के भाजपा में शामिल होने पर आजम खान ने कहा कि वह किसी भी पार्टी में शामिल हो जाएं, उनसे कोई फर्क नहीं पड़ता।

बीजेपी ऑफिस में ज्वाइन की बीजेपी

बीजेपी ऑफिस में ज्वाइन की बीजेपी

मंगलवार को दिल्ली बीजेपी ऑफिस में बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व सांसद जयाप्रदा भाजपा में शामिल हो गईं। बीजेपी में आने के बाद उन्होंने कहा कि ये मेरे जीवन का बेहद अहम पल है। उन्होंने आगे कहा, "मुझे मोदीजी के नेतृत्व में काम करने का मौका मिल रहा है, ये मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मैं अपने जीवन का हर पल समर्पित करते हुए बीजेपी के लिए काम करूंगी।" ऐसा कहा जा रहा है कि बीजेपी उन्हें यूपी के रामपुर से टिकट दे सकती है।

जयाप्रदा के भाजपा ज्वाइन करने पर क्या बोले आजम

जयाप्रदा के भाजपा ज्वाइन करने पर क्या बोले आजम

अभिनेत्री जया प्रदा के बीजेपी में शामिल होने पर सपा नेता आजम खान ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि वह किसी भी पार्टी में शामिल हो जाएं, उनसे कोई फर्क नहीं पड़ता। बीजेपी राजनीतिक पार्टी है, उन्हें किसी को भी चुनाव लड़ाने हक है। वह बीजेपी से मुकाबला करेंगे और भारी वोटों से हराएंगे। इससे पहले आजम खान ने कहा था कि कौन आ रहा है कौन आ रही है इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन इतना मजबूत है कि कम से कम 70 सीटों पर चुनाव जीतेगा।

गठबंधन के टिकट पर आजम खान लड़ेंगे रामपुर से चुनाव

गठबंधन के टिकट पर आजम खान लड़ेंगे रामपुर से चुनाव

बता दें कि रामपुर लोकसभा सीट से महागठबंधन ने समाजवादी पार्टी (एसपी) के दिग्गज नेता आजम खान को चुनाव मैदान में उतारा है। ऐसे में अगर जया प्रदा को यहां से टिकट मिलता है तो इस बार का मुकाबला काफी दिलचस्प हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+