रामपुर उपचुनाव: आजम खान बोले- पुलिस ने बनाया दहशत का माहौल, रातभर बजते रहे सायरन, लोगों को पीटा गया

रामपुर, 23 जून। सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान ने आज रामपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव से पहले संगीन आरोप लगाए हैं। आजम खान ने आरोप लगाया है कि मैं रातभर सो नहीं सा, हमारे लोकसभा उम्मीदवार गंज पुलिस स्टेशन गए, उनके साथ इंस्पेक्टर ने अभद्र व्यवहार किया है, उनके साथ हिंसा की गई है। आजम खान ने कहा कि अगर चुनाव में मतदान फीसद कम होता है तो इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा। आजम ने कहा मतदान फीसद कम होता है तो इसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी, इन लोगों ने रातभर दहशत का माहौल बनाया।

azam

आजम खान ने कहा कि जीप और सायरन की आवाज पूरे शहर में आती रही। पुलिस लोगों को पुलिस स्टेशन लेकर गई, उन्हें पीटा, मैंने सुना है कि कुछ पैसे भी बांटे गए हैं। यह शर्मनाक है। हमसे बड़ा क्रिमिनल कौन है, हम तो क्रिमिनल हैं,मानते हैं, हमारे साथ तो जो जाए सलूक करें। हम तो मुर्गी, बकरी, भैंस, फर्नीचर, किताब की डकैती के मुजरिम हैं, तो हमारे शहर को भी वैसे ही मान लिया गया है, जो चाहे सलूक करें, रहना है तो सहना है।

बता दें कि रामपुर से आजम खान सांसद थे, लेकिन विधानसभा चुनाव में जीत के बाद उन्होंने यहां लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया,जिसके बाद यह सीट खाली हो गई थी। चुनाव से एक दिन पहले समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर भारतीय जनता पार्टी पर संगीन आरोप लगाए थे। अपनी शिकायत में सपा की ओर से कहा गया था कि सरकार अपने तंत्र का इस्तेमाल आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट पर चुनाव जीतने के लिए कर रही है। सपा ने मांग की है कि चुनाव आयोग निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव के लिए निर्देश जारी करे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+