'कोई आए और मेरी कनपटी पर गोली चलाकर चला जाए', रामपुर निकाय चुनाव में बोले Azam Khan
समाजवदी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान ने रामपुर निकाय चुनाव में बोलते हुए कहा कि ये चाहते हो कि कोई आए और मेरी कनपटी पर गोली चलाकर चला जाए, बस इतना ही तो रह गया है।

Recommended Video
Azam Khan News: समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व विधायक आजम खान पिछले काफी लंबे समय से अपनी बीमारी के कारण सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर रहे हैं। शुक्रवार 29 अप्रैल को रामपुर निकाय चुनाव में प्रचार के दौरान वह एक बार फिर अपने पुराने तेवर में नजर आए और विरोधियों पर जमकर हमला बोला।
दरअसल, सपा नेता आजम खान शुक्रवार 29 अप्रैल को निकाय चुनाव के लिए प्रचार अभियान में उतरे और रामपुर नगर पालिका के अध्यक्ष पद की पार्टी उम्मीदवार फातिमा जबी के पक्ष में वोट मांगे। इस दौरान मंच से बोलते हुए कहा,
आप मुझसे, मेरी बीवी-बच्चों और मेरे चाहने वालों से क्या चाहतो हो? ये चाहते हो कि कोई आए और मेरी कनपटी पर गोली चलाकर चला जाए, बस इतना ही तो रह गया है। बचा लो आज भी, निजाम ए हिंद और कानून को बचा लो।
देखें वीडियो...
इस दौरान आजम खान ने बोलते हुए कहा कि आपको कुछ नहीं देना है सिर्फ अपने आप को हौसला देना है। जहां रोके जाओ वहीं बैठ जाओ कि आगे बढेंगे, वापस नहीं जाएंगे। वोट डालेंगे, ये हमारा पैदाइशी हक है। उन्होंने कहा कि इस हक को हमारे दो बार छीना गया है। अगर तीसरी बार छीना गया तो जान लेना शायद सांसे लेने का हक भी बाकी नहीं रह पाएगा।
आजम खान ने मंच से जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आज बहुत दूर तक के अंजाम से आगाह करने आया हूं। कहा कि अच्छी तरह समझ लो के फात्मा ज़बी नगर पालिका की कैंडिडेट नहीं हैं, बल्कि तुम्हारे लिए सब्र कि वह अलामत है जिसका वायदा को कुरान-ए-हकीम ने अल्लाह ताला ने तुमसे किया है।
इस दौरान आजम ने कहा कि हमने जो तीन साल बाहर काटी है, वो जेल से भी खतरनाक और भयानक गुजरे हैं। इनकी हमारे सामने पर्चा भरने तक की हिम्मत नहीं है। रामपुर वालों तुम्हारे सब्र की जीत होगी। तुम्हारी खुद्दारी और खैरत की जीत होगी। ये लोग गलत थे और गलत हैं।












Click it and Unblock the Notifications