चेकिंग के दौरान Azam Khan और सीओ अनुज चौधरी में हुई बहस, सपा नेता ने याद दिलाया 'एहसान'
Azam Khan: समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व विधायक आजम खान और सीओ अनुज चौधरी में बहस हो गई। इस दौरान आजम खन ने सीओ को अखिलेश यादल का एहसान भी याद दिलाया।

Azam Khan: समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान हाल ही में हेट स्पीच मामले में कोर्ट से बरी हो गए। लेकिन, आजम खान का पीछा विवाद नहीं छोड़ रहे है। हाल ही में आजम खान की बहस रामपुर सीओ अनुज चौधरी से हो गई। इस दौरान सपा नेता आजम खान सीओ को अखिलेश यादव का एहसान भी याद दिलाया।
दरअसल, हेट स्पीच मामले में आजम खान के बरी होने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 27 सदस्यीच प्रतिनिधिमंडल का गठन किया था, जो आज यानी शनिवार 27 मई को रामपुर के डीएम से मुलाकात करेगा। बता दें, प्रतिनिधिमंडल जब रामपुर डीएम से मुलाकात करने के जा रहा था, उसी वक्त रास्त में पुलिस चेकिंग चल रही थी।
इस दौरान आजम खान का काफिल भी पुलिस वहां पर रुक गया। पुलिस टीम उनसे कुछ कहती है, इससे पहले वो अपनी गाड़ी से उतरकर वहां मौजूद सीओ औऱ इंस्पेक्टर के पास पहुंच गए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो साफ सुना जा सकता है कि सीओ अनुज चौधरी अब्दुल्ला आजम से कहते है कि केवल 27 आदमी जा सकते है।
इस दौरान आजम खान भी वहां पहुंच जाते है और पुलिसकर्मियों से उनका परिचय लेते है। इसके बाद सीओ की ओर देखकर कहते हैं, आप भी माशा अल्लाह क्या मुस्कुराते हैं। इसपर सीओ कहते है कि आप से ही सीखा है हमने।
इसके बाद सीओ अनुज चौधरी से कुछ बात करते हैं। बात करते हुए आजम खान कहते है कि अखिलेश का एहसान याद है कि भूल गए। इस पर सीओ अनुज चौधरी जवाब देते हैं कि एहसान कैसा हम पहलवान है, अर्जुन अवॉर्ड मिला है। किसी के एहसान से नहीं मिला।
वीडियो साफ सुना जा सकता है कि आजम खान बोलते है कि आपकी पर्सनालिटी अच्छी है। इसके जवाब में सीओ बोलते है कि आपकी भी है। फिर आजम खान कहते है कि हम अपने बड़ों का एहसान मानते हैं। इस पर सीओ कहते हैं कि हमने क्या किया?
Recommended Video

इसके बाद आजम खान कहते है कि आपके कारनामे तो मोबाइल में हैं। इसके बाद आजम खान वापस मुड़ जाते हैं। इसके बाद वह वापस लौटते हैं और कहते हैं कि क्यों पुलिस की छवि खराब कर रहे हो, इन बातों से क्या आप लोग सरकार की इमेज को बहुत अच्छा बना रहे हैं।
कौन पसंद करता है इन बातों को। इसके बाद आजम वापस अपनी कार में सवार होकर रवाना हो जाते हैं। वहीं आजम खान इस व्यवहार पर रामपुर से भाजपा सांसद घनश्याम लोधी ने कहा कि किसी का एहसान नहीं होता है। हर सरकार में लोग काम करते हैं।
पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी कर रहे हैं तो इसमें किसी के एहसान की क्या बात है। जो गलत करेगा, उसके साथ गलत होगा। आजम ने रामपुर के लोगों पर कोई एहसान नहीं किया है। रामपुर में प्रशासन और पुलिस निष्पक्ष तरीके से काम कर रही है। सभी का सम्मान करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications