रामपुर: आजम के जेल में होने और आशीष मिश्रा को जमानत पर बोले अखिलेश- ये है बीजेपी का न्यू इंडिया!

रामपुर, 11 फरवरी। उत्तर प्रदेश के चुनावी रण में सपा और भाजपा गठबंधन आमने-सामने है। सपा मुखिया अखिलेश यादव गठबंधन प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए लगातार रैलियां कर रहे हैं। इसी कड़ी में वे शुक्रवार को रामपुर पहुंचे जहां रैली में उन्होंने पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान के जेल में बंद होने और लखीमपुर कांड में किसानों को कुचलने के आरोपी आशीष मिश्रा को जमानत मिलने पर कई बातें कहीं। रैली में इसको लेकर उनका दर्द छलका। उन्होंने कहा कि आजम खान को भैंस और किताब चोरी के आरोप में जेल में बंद किया गया है जबकि किसानों को कुचलने वाले को बेल दे दी गई है।

Akhilesh Yadav said on Azam Khan and Ashish Mishra in Rampur Rally

शुक्रवार को अखिलेश यादव ने रामपुर के शाहबाद में पार्टी प्रत्याशी विजय सिंह के पक्ष में चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अब्दुल्ला आजम दो साल की परेशानी उठाने और झूठे मुकदमों में फंसने के बाद हमारे बीच में हैं और चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन मोहम्मद आजम खान के बिना हमलोग चुनाव में हैं। अगर आजम खान होते तो चुनाव दूसरे तरीके से हो रहा होता। आजम खान को झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल भेजा गया। इन झूठे मुकदमों की उम्र ज्यादा नहीं होती। कहा कि वोट डालने से बदलाव आएगा।

रैली में अखिलेश ने कहा कि आजम खान पर पेड़ चोरी, भैंस चोरी, बकरी चोरी, किताब चोरी जैसे झूठे मुकदमे हैं। न जाने ऐसे कितने केस लगाए गए हैं। इन झूठे मुकदमों का सफाया होगा। आजम खान तो जेल में हैं लेकिन आपने अखबार में पढ़ा होगा कि जीप से किसानों को कुचलने वाला जेल से बाहर आ गया है। भैंस चोरी का आरोपी जेल में है और जिसने जीप से किसानों को कुचला वो जेल से बाहर है, यही न्यू इंडिया है। आजम खान पर कहा कि जो यूनिवर्सिटी बनाएगा, जनता के हक और सम्मान के लिए लड़ेगा उसे जेल में रखा जाएगा और जो किसानों को कुचलने का काम करेगा उसे जेल से बाहर रखा जाएगा। यही भाजपा का न्यू इंडिया है।

योगी सरकार पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा कि यह सरकार अन्याय करने वाली झूठी सरकार है। कहा कि सरकार जब बिजली बिल भेजती है तो लोगों को करंट लगता है। लोगों पर मुकदमे कर परेशान किया जा रहा है। अगर सपा सरकार बनेगी तो 300 यूनिट तक कोई बिल नहीं आएगा। सिंचाई के लिए जो बिजली मिलेगी उस पर पैसे नहीं देने पड़ेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+