90 साल के शफी ने 75 साल की आरफा को बनाया दुल्हन, नाना की बारात में नातियों ने किया डांस

लखनऊ, 08 सितंबर: 'प्यार की कोई उम्र नहीं होती' यह बात अक्सर आपने सुनी होगी, लेकिन इसको सच किया है उत्तर प्रदेश के रामपुर के रहने वाले एक बुजुर्ग जोड़े ने। जी हां, रामपुर में इन दिनों एक निकाह चर्चाओं में है, जहां 90 साल के बुजुर्ग ने 75 साल की महिला से निकाह करके सबको चौका दिया। दरअसल, 5 शादीशुदा बेटियों के 90 साल के बूढ़े पिता ने 75 साल की बुजुर्ग महिला से निकाह रचा लिया, जिसके बाद इस शादी की खबर सुनकर हर कोई हैरान है।

 5 शादीशुदा बेटियों के पिता ने किया निकाह

5 शादीशुदा बेटियों के पिता ने किया निकाह

दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों रामपुर में 5 शादीशुदा बेटियों के 90 वर्षीय पिता शफी अहमद खान की शादी की चर्चाएं हो रही है। बुजुर्ग ने जिंदगी के अंतिम पड़ाव में 75 वर्षीय महिला के साथ शादी करने का फैसला किया। बुजुर्ग की मानें तो इस उम्र में शादी के पीछे की वजह अपनी देखभाल कराना है।

निकाह के पीछे यह वजह आई सामने

निकाह के पीछे यह वजह आई सामने

जानकारी के मुकाबिक यह पूरा मामला रामपुर भोट थाना इलाके के नरखेड़ी गांव का है, जहां शफी अहमद की पत्नी करीब 25 साल पहले उनको छोड़कर चल बसी थी। वहीं घर में पांच बेटियां थी, उनकी उन्होंने शादी कर दी, जिसके बाद वो अकेले पड़ गए थे। ऐसे में अपनी देखभाल के लिए उन्होंने फिर से निकाह करने की ठानी और 75 की बुजुर्ग महिला को अपना हमसफर बना लिया।

पिता की शादी से बेटियां भी खुश

पिता की शादी से बेटियां भी खुश

शफी अहमद ने बताया कि पत्नी के जाने के बाद अब उम्र के इस पड़ाव में उनकी कोई देखभाल कर सके। इसके लिए उन्होंने शादी करने का फैसला किया। वहीं पिता के इस कदम से बेटियां भी खुश हैं। वहीं महिला की मानें तो उनकी शादी की वजह यह थी कि उनके परिवार में कोई नहीं था। ऐसे में कई तरह की परेशानियों का वो सामना कर रही थी।

नाना की शादी में नातियों ने किया डांस

नाना की शादी में नातियों ने किया डांस

शफी अहमद किराने की दुकान चलाकर अपना गुजर बसर करते हैं। बता दें कि महिला का नाम आरफा बी है, जो इलाके के ही मोहल्ला टांडा हुरमत में रहती हैं। उनके परिवार में कोई नहीं है। ऐसे में जब बेटियां ने अपनी पिता की शादी का प्रस्ताव आरफास से रखा तो उन्होंने हां कर दी, जिसके बाद बीते शनिवार को बारात के साथ धूमधाम से शादी की गई। इस दौरान शफी के नातियों ने भी अपने नाना की शादी में जमकर डांस किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+