रामपुर: चार दिन से लापता किशोरी का शव मिला, हत्या की आशंका

रामपुर। यूपी के रामपुर में चार दिन से लापता किशोरी का शव गांव के ही एक गन्ने के खेत में पड़ा मिला है। इस मामले में परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस किशोरी को नहीं तलाश कर पाई। परिजनों द्वारा किशोरी का शव मिल जाने के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मृतका के परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

14 year old girl missing girl dead body found in rampur

मृतका के भाई ने बताया कि 14 साल की उसकी बहन घर से दिन में करीब ढाई बजे शौच के लिए गई थी, जहां से उसका अपहरण हो गया। मंगलवार को चार दिन बाद उसका शव गांव के ही गन्ने के खेत में मिला है। आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस केवल घर पहुंचकर पूछताछ करके वापस आ गई थी। परिजन खुद किशोरी की तलाश में जुटे थे। फिलहाल, परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना शाहबाद के अंतर्गत मित्रपुर गांव में एक बच्ची की बॉडी मिली है जो तीन दिन पहले से गायब थी। इस मामले में संबंधित क्षेत्राधिकारी और थानाध्यक्ष को निर्देशित कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+