रुपयों के लेन-देन पर ठन गई रार, 4 दोस्तों को साथ में लिया और चाचा को मारकर हो गया फरार

Gujarat Crime News in Hindi, मोरबी। गुजरात में मोरबी में एक भतीजे अपने ही चाचा का कातिल बन गया। दोनों के बीच रुपयों को लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें चाचा ने भतीजे का थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ खाने के बाद भतीजा इतना गुस्सा हो गया कि अपने चार दोस्तों को साथ लेकर चाचा और साथियों पर जानलेवा हमला किया। धारदार हथियार के अलावा बंदूक के सहारे उन्होंने चाचा की हत्या कर दी, जबकि, अन्य तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

youth killed his uncle in dispute of Rupees transaction

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान खोडियार ट्रैवल्स की बस चलाने वाले ध्रुवकुमारसिंह उर्फ टीनुभा जडेजा के तौर पर हुई। उसका भतीजे जयराजसिंह विजयसिंह जडेजा से झगड़ा हुआ था। इस झगड़े में उन्होंने जयराजसिंह को थप्पड़ मार दिया था। जिसके बाद जयराजसिंह ने साजिशन ध्रुवकुमारसिंह को मिलने बुलाया। जहां जयराजसिंह ने अपने चार दोस्तों के साथ ध्रुवकुमारसिंह को उसके सा​थियों संग मार डालने के लिए हमला किया। ध्रुवकुमारसिंह ने जान बचाकर भागने की कोशिश की। मगर, अजयसिंह जडेजा समेत पांच लोगों ने उनका पीछा कर उनकी जान ले ली।

youth killed his uncle in dispute of Rupees transaction

लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी सभी जानकारी यहां पढ़ें

इस हमले में ध्रुवकुमारसिंह के तीन साथियों को चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पता लगाया कि झगड़े के दौरान 2 राउन्ड फायरिंग हुई थी। हालांकि, यह फायरिंग किसकी तरफ से की गई, इसकी जानकारी अब तक नहीं मिली है। बहरहाल, मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकि, फरार भतीजे और उसके दोस्तों की तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+