क्राइम ब्रांच कचहरी के सामने दिनदहाड़े युवक को मार डाला, पेट्रोल पंप के CCTV में गोलीबारी कैद
Gujarat News in Hindi, जूनागढ़। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित क्राइम ब्रांच कचहरी के सामने एक पेट्रोल पंप पर एक युवक की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। दो नाबालिग समेत चार जनों ने उसे गोली मारी। साथ ही एक अन्य व्यक्ति को भी धारदार हथियार से घायल कर गए। इस पूरे कांड का वीडियो पुलिस वहां लगे सीसीटीवी में चेक करने लगी।

पुलिस ने पीछा कर 2 नाबालिग समेत तीन को तो दबोच लिया, हालांकि चौथा चकमा देकर भागने में कामियाब हो गया। इस हत्याकांड के पीछे कुछ समय पहले हुआ एक झगड़ा बताया जा रहा है। जिसके अनुसार, 32 साल के महबूब हबीब सुमरा नामक युवक का जमाल जुसब से झगड़ा हुआ था। जिसमें जमाल कोमा में चला गया था। कोमा से बाहर आते ही वह बदला लेने की फिराक में था। बुधवार की शाम को महबूब अपने भाई के साथ बाइक पर जा रहा था। उसी वक़्त जमाल ने अपने तीन दोस्तों के साथ उसका पीछा करना शुरू कर दिया।
तकरीबन 5 बजे महबूब बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए रुका था। तभी जमाल ने रिवॉल्वर से तीन राउन्ड फायर किया। बाद में साथ में रहे उसके दोस्तों ने भी धारदार हथियारों से वार कर उसको मौत के घाट उतार दिया। क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने एक नाबालिग को मौके से ही दबोच लिया। पीछा कर अन्य दो शख्सों को रेल्वे स्टेशन के पास पकड़ लिया। हालांकि, इरफान पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पेट्रोल पंप पर हुए झगड़े के दौरान घायल हुए 26 वर्षीय जिसान हनीफ अमरेलिया को अस्पताल भेजा गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications