युवती को फोन कर करता रहता था परेशान, हत्थे चढ़ा तो गांव वालों ने मुंडवाया सिर, वीडियो वायरल

Gujarat News, राजकोट। युवती को फोन कर बार-बार परेशान करने वाले शख्स को अपनी हरकतों के चलते भारी कीमत चुकानी पड़ी। गांववालों ने उस शख्स को पकड़कर बुरी तरह पीटा। इसके बाद सबके सामने उसका सिर के बाल काटकर चौराहा बना दिया गया। तीन-चार चोटियां बना दी गईं। वह बहुत ही बदसूरत नजर आने लगा। ​उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी डाल दिया गया, जोकि वायरल हो रहा है।

Young man beaten up due to harassing a girl

मामला गोंडल के मेता खंभालिया गांव का है। एक युवक बीते कुछ समय से गांव की एक युवती के ​पीछे पड़ गया था। जो मन में आए, वही बातें वह उससे फोन कर कह देता था। बार-बार फोन करके उसने युवती को इरिटेट कर दिया। युवती ने उसके बारे में लोगों से शिकायत की। फिर जैसे ही वह युवक लोगों के हत्थे चढ़ा, उसे उम्मीद नहीं थी कि इस कदर सजा मिलेगी।

लोगों ने सरेआम उसका मुंडन कराकर उसे महिलाओं की इज्जत करने की सीख दी गई। वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर दिया गया। इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं, माना जा रहा है कि अब इससे रोमियो टाइप मनचलों को सबक मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+