नौकरी का लालच दे राजकोट से अहमदाबाद बुलाई युवती, ड्रिंक-ड्रग्स पिलाकर 5 जनों ने किया दुष्कर्म

अहमदाबाद। एक युवती को नौकरी का लालच देकर पास बुलाया गया। जिसके बाद उसे होटल में ले जाकर उसे नशीला ड्रिंक पिला दिया। उसके बाद उससे सामूहिक दुष्कर्म किया गया। उसे ड्रग्स भी दी गईं। होश में आने पर युवती किसी तरह उनके चंगुल से छूटी। उसने अहमदाबाद वेस्ट के महिला पुलिस स्टेशन में 5 लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कराया। उस वारदात में युवती की हालत काफी बिगड़ गई थी। इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया है।

a young girl physically harassed by five men, giving her alcohol and drugs also

अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने बताया कि, पीड़िता राजकोट की रहने वाली है। बलात्कार करने वालों ने उसे नौकरी देने के बहाने पास बुलाया था। पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के अनुसार, युवती ने नौकरी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। जब उसे बुलाया गया तो वह अहमदाबाद आई। जहां उसके ठहरने की व्यवस्था एक होटल में की गई। आरोप हैं कि, होटल में प्रज्ञेश पटेल, जितेंद्रपुरी गोस्वामी, मालदेव भारवाड़, जयमीन पटेल और नीलम पटेल नाम के लोग उसके पास आए। उन लोगों ने नशीले पदार्थ, शराब और एमडी ड्रग्स दे-देकर बार-बार बलात्कार किया।

a young girl physically harassed by five men, giving her alcohol and drugs also

होटल से वे युवती को अपनी कार में साथ ले गए और कार में भी बलात्कार किया। युवती को धमकी दी कि अगर किसी को भी इस बात की जानकारी देगी तो तुझे मार दिया जाएगा। पीड़िता के मुताबिक, उसने हिम्मत नहीं हारी। उसने अहमदाबाद वेस्ट के महिला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने पर पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई। पुलिस अधिकारी ने कहा कि, पांचों आरोपियों को गिरफ्तार करने की कवायद तेज कर दी गई है। इस मामले की जांच कल देर रात अहमदाबाद क्राइम ब्रांच को सौंपी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+