VIDEO: क्रिकेटर यूसुफ पठान ने घर में किया बाढ़ पीड़ितों के लिए खाने का इंतजाम, खुद परोसा
वडोदरा। गुजरात के वडोदरा शहर में हुई भारी बारिश के कारण कई क्षेत्रों के लोग अपना घर छोड़ने को मजबूर हो गए हैं। ऐसे में इस शहर में रहने वाले भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान भी बाढ़ पीड़ितों की मदद करने में जुट गए हैं। लोगों का दर्द बांटते हुए उन्होंने अपने घर में बाढ़ पीड़ितों के खाने का इंतजाम किया। इतना ही नहीं, वह खुद अपने हाथों से पीड़ितों को खाना परोसते नजर आए। उनके द्वारा किए गए इस पुण्य-कार्य वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

यूसुफ पठान ने किया बाढ़ पीड़ितों के खाने का इंतजाम
बता दें कि, गुजरात के कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों से बारिश ने हाहाकार मचाया है। साथ ही मौसम विभाग ने भी आने वाले कुछ दिनों में राज्य पर भारी बारिश की मार पड़ने की चेतावनी दी है। इस अलर्ट के बाद हालात बिगड़ने की आशंका भी जताई जा रही है। भारी बारिश के कारण आम जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई जगहों पर जलभराव की स्थिति है। ऐसे में पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान द्वारा किए गए इस कार्य की प्रशंसा हो रही है।

बारिश की वजह से पूरी सड़क उखड़ गई
दक्षिण गुजरात में भारी बारिश जारी है। यहां सूरत, नवसारी, वलसाड, डांग और तापी जिलों में तेज बारिश की वजह से जलभराव हो गया। वहीं, कोज वे पानी में डूब गए। अनेक गांवों से सम्पर्क टूट गया है। ये भी पता चला है कि सभी बांध ओवरफ्लो हो गए हैं। मंगलवार को बारिश कम होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। एक कस्बे की तो पूरी सड़क ही क्षतिग्रस्त हो गई।












Click it and Unblock the Notifications