बिना हेलमेट बाइक चला रही सिपाही को टोका तो हुई आगबबूला, युवक को 200 मीटर घसीटकर ले गई

वडोदरा। गुजरात में एक युवक को बिना हेलमेट बाइक चला रही महिला पुलिसकर्मी को टोकना भारी पड़ गया। युवक ने उससे कहा था कि जब आमजन बिना हेलमेट बाइक चलाते हैं तो पुलिस चालान काट देती है और खुद तुम बिना हेलमेट ही मोटरसाइकिल दौड़ा रही हो! यह सुनकर अपनी गलती मानने के बजाए वह महिला पुलिसकर्मी गुस्सा हो गई। उसने युवक को 200 मीटर तक घसीटा और साइड में फेंककर निकल गई। इस घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर आए हैं।

watch video: without helmet woman cop beaten a young man at vadodara

दो दिन पहले काटा था चालान, युवक ने देखा कि सिपाही भी बिना हेलमेट है
संवाददाता के अनुसार, दो दिन पहले शहर के वाघोड़िया क्षेत्र में पुलिस द्वारा हेलमेट को लेकर चेकिंग किया गया था। इस दौरान पुलिस ने एक युवक से बिना हेलमेट बाइक चलाने के जुर्म में चालान काटकर दंड वसूला था। यह युवक आज हेलमेट पहनकर वहां से गुजर रहा था। तभी एक महिला पुलिसकर्मी बिना हेलमेट स्कूटर चलाते वहां पहुंची थी। जिसके चलते युवक ने उनको टोकते हुए सवाल किया कि आप अन्य लोगों से बिना हेलमेट बाइक चलाने पर दंड वसूलती हो, लेकिन खुद हेलमेट क्यों नहीं पहना है?

युवक के सवाल सुन बगलें झांकने लगी, फिर पकड़कर ले जाने लगी
युवक के ऐसे सवालों पर महिला पुलिसकर्मी ने हेलमेट टूट जाने का और घर पर भूलने का बहाना बनाया। युवक ने कहा कि तुम झूठ बोल रही हो। महिला पुलिसकर्मी गुस्सा हो गई। जिसके बाद वहां मौजूद लोगेां के सामने ही उक्त युवक का गलेबान पकड़ लिया। अन्य सिपाहियों की मदद से वह उसे 200 मीटर तक घसीटकर ले गई और फिर धक्का दे दिया।

डंपर से कुचलते बचा युवक
जिस समय इस युवक को धक्का देकर गिराया गया उसी वक़्त वहां से एक डम्पर भी गुजर रहा था। अगर डम्पर चालक द्वारा ब्रेक नहीं लगाई जाती तो युवक की जान भी जा सकती थी। पुलिस के इस रवैये के कारण वह युवक भी महिला पुलिसकर्मी पर कानूनी कार्रवाई करने की जिद पर अड़ गया और डम्पर के नीचे लेट गया। जिसके चलते वहां मौजूद लोगों ने पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी शुरू कर दी। हालांकि, बाद में पहुंचे उच्च अधिकारियों द्वारा कार्रवाई करने का आश्वासन दिए जाने पर मामला शांत हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+