VIDEO: स्पा में पहुंचकर बोला- मेरी हसीना कहां है? फिर दोस्त के साथ मिलकर काटा हंगामा

राजकोट। गुजरात में राजकोट ​के वैशाली नगर के रहने वाले एक शख्स को अपनी गर्लफ्रेंड नहीं मिल रही थी। वह उसे तलाशते हुए नानामौवा स्थित डिवाइन स्पा पहुंचा। जहां स्पा मालिक से पूछा कि हसीना कहां है? स्पा मालिक कुछ जवाब नहीं दे पाया तो शख्स ने अपने दोस्त के ​साथ मिलकर वहीं हंगामा करना शुरू कर दिया। वह स्पा मालिक को पीटने लगा। शोर-शराबा सुनकर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। इसी बीच मारपीट कर रहा शख्स वहां से फरार हो गया। इस घटना का वीडियो सामने आया है।

shocking CCTV footage in rajkot spa

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वैशाली नगर में रहने वाला समीर यासीन उर्फ बाबा पठान नामक शख्स अपने दोस्त मनीष के साथ किस तरह हंंगामा कर रहा है। समीर का कहना था कि हसीना उर्फ नेहा मेरी गर्लफ्रेंड थी। वह पहले नानामौवा स्थित डिवाइन स्पा में ही नौकरी करती थी। हालांकि, कुछ सप्ताह पहले ही किसी वजह से उसने नौकरी छोड़ दी थी। जिसका समीर को पता नहीं चल पाया था। इसलिए वह खोज रहा था।

वीडियो को देखकर और स्पा मालिक की शिकायत पर पुलिस ने समीर को अरेस्ट कर लिया। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि उसे आशंका थी कि हसीना इसी स्पा में होगी। वह उसके लिए ही ऐसा करने लगा। संवाददाता के मुताबिक, समीर पठान और किरीट सोनी को पीआई वनझरा की पुलिस टीम ने पकड़ा। बाद में समीर पठान ने भी स्पा के मालिक अशोकभाई और दो अनजान शख्सों के विरुद्ध खुद को पीटने की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने अशोक वाघेला, विजय परमार और राजेश परियार नाम के आरोपियों को भी दबोच लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+