VIDEO: चादर चढ़ाने के जुलूस में लहराई रिवॉल्वर, गोलियां दागते हुए नाचे, 3 अरेस्ट

राजकोट। गुजरात के कच्छ गांधीधाम तालुका स्थित खारीरोहर में चादर चढ़ाने आई भीड़ में कुछ लोगों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। एक शख्स हाथ में रिवॉल्वर लेकर नाचा। उसके साथ ही उसके समर्थक भी गाने पर झूमने लगे। उसने एक के बाद एक 6 बार हवा में गोलियां दागीं। यह वीडियो वायरल हो गया। पुलिस को इसका पता चला तो धरपकड़ शुरू कर दी। आखिर में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

Watch video: men firing by revolver in The procession, 3 arrested

पुलिस के मुताबिक, जुलूस के दौरान फायरिंग करने वालों की पहचान हाजी याकूब जंगिया, अब्बास इब्राहिम जंगिया और जुसब ख़्मीशा कटिया के रूप में हुई है। यह जुलूस ईद के बाद निकला था। जो वीडियो सामने आया है, उसमें शख्स को फायरिंग करते साफ देखा जा सकता है। उसके साथ ही कई बच्चे भी नाचे। यह वीडियो 14 अगस्त को सोशल मीडिया पर अपलोड हुआ। जिसके बाद यह वायरल होने लगा।

इधर, एएमटीएस बस में लगी आग का वीडियो भी वायरल
गुजरात के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद स्थित गुजरात यूनिवर्सिटी के पास एक बस में आग लग गई। यह एएमटीएस बस स्टॉप के नजदीक खड़ी थी, तभी हादसा हुआ। बताया जाता है कि सुबह जब ड्राइवर ने बस स्टार्ट की, तब अंदर से अचानक धुआं निकलने लगा। इसकी सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। देखते ही देखते यह धू-धू कर जलने लगी। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस घटना का वीडियो भी सोशल साइट्स पर देखा जा रहा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+