VIDEO: गीत गाते हुए रि. हेड कॉन्स्टेबल को आया हार्ट अटैक, अचानक ही स्टेज पर गिर गए, पसरा मातम

जूनागढ़। गुजरात में जूनागढ़ से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देख सन्न हो सकते हैं। यहां एक रिटायर्ड हेड कॉन्स्टेबल कविता सुना रहे थे, कुछ ही मिनट में उन्हें हार्ट अटैक आ गया। वह अचानक ही नीचे गिर गए। यह देख वहां मौजूदा श्रोताओं में हड़कंप मच गया। लोगों ने उन्हें पास जाकर देखा पाया कि उनकी मृत्यु हो गई थी। यह हृदय विदारक दृश्य देख लोगों की आंखों से आंसू छलक पड़े। मौत की सूचना मिलते ही अमृतनगर में रहने वाले उनके परिजनों में मातम पसर गया। मृतक की पहचान रिटायर्ड हेड कांस्टेबल रतिभाई परमार के रूप में हुई है।

Watch video: Re. Head constable die during singing song in junagadh

इस घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक कार्यक्रम के दौरान गाना गाते हुए रिटायर हेड कॉन्स्टेबल की अचानक मौत हो जाती है। यह घटना मोबाइल के कैमरे से रिकॉर्ड की गई। राज्यभर में इसकी चर्चा हो रही है। रतिभाई परमार कुछ ही मिनट गा पाए थे, तभी उन्हें हार्ट-अटैक पड़ा। वह माइक वाली जगह पर ही नीचे गिर गए। फिर, चारों और सन्नाटा छा गया। जानकारी के अनुसार, शहर के बाइपास हाईवे रोड पर स्थित होटल में मेडिकल कंपनी का कार्यक्रम आयोजन हुआ। जिसमें रतिभाई परमार राष्ट्रीय कवि झवेरचंद की कविता "जननीनी जोड़ सीख नहीं जड़े रे लोल" गा रहे थे। तभी हादसा हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+